नालागढ़ का रण : भाजपा ने इतिहास में पहली बार में नालागढ़ में जारी किया अपना संकल्प पत्र

नालागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने नालागढ़ उप चुनावों के लिए अब तक के इतिहास में पहली बार चुनावी घोषणा पत्र जनता के बीच रखा है। इस घोषणा पत्र में क्षेत्र के विकास के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई प्रताड़ना का भी बखान किया गया है। घोषणा पत्र में पार्टी ने क्षेत्र के सभी मुद्दों को छूने का प्रयास किया है।

क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर सड़क सुविधा, शिक्षा संस्थान, औद्योगिक विकास को गति देने के साथ साथ क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध व नशा माफिया पर लगाम लगाने का भी वादा किया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र विधिवत रूप से जनता के बीच प्रस्तुत किया और पन्ना प्रमुखों के माध्यम से लोगों के घर घर तक पहुंचाया।

बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि नालागढ़ विधानसभा को लेकर चार पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया गया हो। इस घोषणा पत्र में भाजपा के उम्मीदवार केएल ठाकुर ने बीते डेढ़ वर्ष के पीड़ादायक कार्यकाल का बखान भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शूलिनी मेला : इतनी भीड़ और एक भी जेब नहीं कटी, कोई चेन नहीं छिनी…खुल गया राज

प्रमुख घोषणाएं :

भाजपा ने आगामी तीन वर्षों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने सिविल अस्पताल नालागढ़ को दोबारा 200 बिस्तरों का अस्पताल स्तरोन्नत करने और उसमें सभी विभागों के चिकित्सकों की नियुक्ति करना है। पंजैहरा के डोली में दोबारा पीएचसी खोलने, नालागढ़ में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी दूर करना, चंगर क्षेत्र में 50 बैड का अस्पताल खोलना शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा ने बड़ी घोषणाएं करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित करने का वादा किया है। बरूणा में डिग्री कालेज दोबारा खुलवाया जाएगा।

स्वारघाट में बंद कालेज दोबारा खुलवाया जाएगा। वहीं क्षेत्र की बदहाल सड़कों को युद्ध स्तर पर चौड़ा करवाया जाएगा, प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से जोड़ा जाएगा, घनौली नालागढ़ रामशहर राजमार्ग को जल्द शुरू करवाएंगे, स्वारघाट नंड रामशहर-सूना-डोली नेरली सड़को एनएच बनाया जाएगा। दभोटा पुल के रूके हुए कार्य को शुरू करवाएंगे। सैणीमाजरा में बड़ा पुल निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अफगानिस्तान में ऐसे होता है DL के लिए 'तालिबानी' टेस्ट

इसके अलावा सिंचाई व पेयजल व्यवस्था के लिए खड्डों पर 100 डैम बनाए जाएंगे, बीबीएमबी नहर से नालागढ़ को पानी लाया जाएगा, कुंडलु, चिकनी महादेव व लुहड खडडों पर चार बडे डैम बनाए जाएंगे, जिससे सिंचाई हो सकेगी। सिंचाई के लिए 100 नए टयूबवैल लगाए जाएंगे, वोल्टेज की समस्या से रूके 65 टयूबवेल शुरू होंगे, 35 अतिरिक्त टयूबवेल का काम पूरा करवाएंगे।

नालागढ़ में खेल मैदान बनाएंगे, युवाओं के लिए रोजगार मेले लगाए जाएंगे। नालागढ़ नगर परिषद का विस्तार किया जाएगा। शहर में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाएगा और सीवरेज लाइन को अपग्रेड किया जाएगा। क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : नीति आयोग के सदस्य प्रो. चंद पहुंचे नौणी, प्राकृतिक खेती पर रीझे

इस्तीफे के लिए कांग्रेस ने किया मजबूर : केएल ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता में रखे गए घोषणा पत्र में केएल ठाकुर के साथ बीते डेढ़ वर्ष के प्रताड़ना भरे कार्यकाल का भी जिक्र किया गया है। इसमें केएल ठाकुर की तरफ से लिखा गया है कि उन्हें डेढ़ वर्ष तक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।

नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा सुक्खू सरकार का खजाना खाली ही होता था, जबकि बद्दी व नालागढ़ पूरे प्रदेश को सींचने का काम करता है। केएल ठाकुर ने अपने इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय अपना इस्तीफा दिया जब पिछले दिनों राज्य सभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक गैर हिमाचली व न्यायालय के अंदर हिमाचल के हितों के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया और हमने उसके विरोध में वोट किया, परिणाम स्वरूप सुक्खु सरकार की पूरी टीम ने हमें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *