सितारगंज…#रोष : परंपराओं से खिलवाड़ का आरोप, आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर धार्मिक आस्था एवं परंपराओं से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए संघर्ष का ऐलान किया।

साथ ही आमजन से इस मुहिम में साथ जुड़ने की अपील की। आप कार्यकर्ता बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। उन्होंने सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार के शासनकाल में देवभूमि उत्तराखंड में आस्था एवं परंपराओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विनय कुमार मंडल एवं विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। राज्य के मुखिया झूठी घोषणाएं कर प्रदेशवासियों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्य में विकास के सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री कोरी उपलब्धियां गिना कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाने की अपील की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सतवंत सिंह बागी, नगर अध्यक्ष ताबीर मलिक, उपाध्यक्ष सोबी मलिक, विधानसभा इकाई के युवा अध्यक्ष अजीम अहमद, मोबीन, मोहन सिंह नेगी, आशु खान, इमरान शाह, रणवीर पाल सिंह, संजीत राय, हर्ष, मिथुन, राजा हालदार मोहम्मद इमरान आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: गंगा में नहाने के दौरान बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …सड़क हादसे में इकलौती बेटी की मौत, माता- पिता घायल

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *