सितारगंज…हे भगवान : सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से गैंग रेप, तीन के खिलाफ मुकदमा

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। नौकरी का झांसा देकर तीन आरोपियों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सिडकुल की कंपनी में मजदूरी करती है। 13 अगस्त 2020 को जब वह एक कंपनी में काम की तलाश में जा रही थी, तब उसकी मुलाकात सुखबीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर से हुई। सुखबीर यादव सिडकुल की हेलमेट बनाने वाली कंपनी में काम करता है। आरोप है कि सुखबीर ने खुद को कंपनी का एचआर बताया और उसे काम दिलाने का आश्वासन देकर झांसे में ले लिया।

उत्तराखंड…बड़ी खबर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया पद से इस्तीफा

27 अगस्त 2020 की रात सुखबीर उसके किराए के मकान में आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इस वजह से वह दो माह की गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद सुखबीर ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 4 दिसंबर 2020 को आरोपी सुखबीर अपने किराना की दुकान चलाने वाले दोस्त विक्की गुप्ता और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में आया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

हल्द्वानी… लोजी : गौजाजाली में पूर्व दर्जा मंत्री का मकान सील, ताला लगाने से पहले बैंक अधिकारियों ने परिजनों को घर से बाहर निकाला

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : लालकुआं के समाज सेवी व व्यवसायी हयात सिंह कठायत का करंट की चपेट में आने से निधन

इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाया। 22 अप्रैल 2021 को आरोपी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। 23 अप्रैल को पीड़िता रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप जाकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 21 फरवरी 2022 को काम ढूंढने के सिलसिले में वह ट्रांजिट कैंप से सिडकुल जा रही थी, तभी ढाल के पास सुखबीर उसे मिल गया और पुनः तीनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जय हो …राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *