सुप्रभात… 13 दिसंबर 2022: आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

आज 13 दिसंबर सन् 2022, दिन मंगलवार, विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन,शीत ऋतु में पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। रात 21:23:00 बजे के बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। अश्लेषा नक्षत्र 10:00:बजे तक व उसके बाद माघ नक्षत्र रहेगा। आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। बाज राहुकाल राहु काल 02:50:00 से 04:07:00 बजे तक रहेगा। यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है। सूर्योदयः-प्रातः 06:47:00, सूर्यास्तः- सायं 05:13:00
आज के दिन हुआ था इन विभूतियों का जन्म
1928 – डी. वी. एस. राजू – भारतीय फिल्म निर्माता का जन्म हुआ।
1926 – कमल नारायण सिंह – भारत के भूतपूर्व 22वें मुख्य न्यायाधीश का जन्म हुआ।
1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री का जन्म हुआ।
1903 -इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता का जन्म हुआ।
1955 – मनोहर पर्रीकर – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
1954 – हर्षवर्धन (राजनेता) – भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक का जन्म हुआ।
1936 – आग़ा ख़ाँ चतुर्थ – शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के 49वें इमाम का जन्म हुआ।
1930 – शरद कुमार दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन का जन्म हुआ।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1986 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री का निधन हुआ।
1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक का निधन हुआ।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए बेहतर  रहने वाला है। करियर में सुधार की संभावनाएं बनेंगी। प्रस्तावित कार्य अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। 
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में अपेक्षित  सुधार होगा। प्रस्तावित कार्य आशानुकूल सफलता की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आज आपका आत्मविश्वास व बौद्धिक चिंतन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर  संबंधी समस्याओं का समाधन संभव है।  रोज़गार परक योजनाओं में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि- आज का दिन  भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उम्मीद के अनुरूप परिणाम मिलने शुरू होंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना दिख रही है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रूके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन आज आपको यथासंभव भ्रमण से परहेज़ करना चाहिए। अपने निजि काम दूसरों के भरोसे ना छोड़े। 
कर्क राशि– आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें  बहुत अच्छी प्रगति मिलने वाली है।आज आप भविष्य संबंधी कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं।   रचनात्मक व सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी काफी अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ  अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में संतोषजनक प्रगति संभव है। रुके हुए कार्य आपके विशेष परिश्रम से हल होंगे। हालाँकि क्रोध की अधिकता रह सकती है। क्रोध के कारण आपके  कार्य  बाधित भी हो सकते हैं। वाणी में नियंत्रण व  लेनदेन में सावधानी की ज़रूरत है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपको उन्नतिकारक अवसर  प्राप्त होंगे। कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। अर्थपरक यात्रा संभव है। आय के साधनों में सुधार होगा। निजि परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगति की अच्छी संभावनाएं बनेंगी। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे,शुभ कार्यों में धन ख़र्च होगा। विदेश व उच्च शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।
धनु राशि-आज का दिनआपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यद्यपि आज आपको जोख़िम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए। मन में संकल्प-विकल्प की अधिकता रह सकती है। निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा। हालाँकि यदि आप योग,अध्यात्म व शोध आदि कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रह सकता है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। यदि आप करियर संबंधी या अन्य किसी ज़रूरी कार्ययोजना पर आप काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि मानसिक द्वंद व धैर्य की कमी रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए  शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में अपेक्षित प्रगति होगी। व्यापार में विस्तार व नौकरी में उन्नती की अच्छी संभावना बन रही है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आय में वृद्धि सम्भव है। यद्यपि भागदौड़ अधिक रह सकती है। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : नर हरि सेवा समिति ने श्रीमद भागवत के समापन पर कराया भंडारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *