सुप्रभात… 17 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

विक्रम सम्वत —2079 राक्षस,शक सम्वत —1944 शुभकृत्,सूर्य दक्षिणायन, कृष्णपक्ष, मार्गशीर्ष माह, नवमी तिथि,शनिवार, उत्तराफाल्गुनी – 09:18 एएम तक,आयुष्मान् योग— 07:35 ए एम, आज अभिजीत मुहूर्त 11:57पूर्वाहृन से दोपहर बाद 12:38  तक, विजय मुहूर्त 02:00अपराहृन से 02:42 तक रहेगा। राहुकाल प्रात: 09:42 से पूर्वाहृन 11:00 तक
सूर्योदय : प्रात: 07:07,सूर्यास्त : सायं 05:27 पी एम


आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म 1556 में हुआ।
क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का जन्म 1869 में हुआ।
भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म 1905 में हुआ।
अमेरिकी इंजीनियर और शहरी योजनाकार एलन वूरीज़ का जन्म 1922 में हुआ।
भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म 1972 में हुआ।
लेखक, विचारक ललित शुक्ला का जन्म 1994 में हुआ।


आज इनकी है पुण्यतिथि
मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन 1645 में हुआ।
भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन 1927 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन 1959 में हुआ।
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान संभव है। शुभ कार्यों में धन ख़र्च हो सकता है। 
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। यद्यपि आलस्य की अधिकता भी रह सकती है। हालाँकि बौद्धिक तौर पर आप कुछ रचनात्मक कार्य करने में सफल हो सकते हैं। अर्थपरक यात्रा संभव है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम  रहने वाला है।  करियर में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। स्वरोज़गार परक योजनायें हल होंगी।लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। अन्यथा बेबजह की भागदौड़ भी हो सकती है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधन होगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार सम्भव है। अधिकरियों के  सहयोग से कार्य हल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हलांकि वयस्तता अधिक रह सकती है।  मन की अस्थिरता के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं।


कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी उलझे व अटके कार्यो में सुधार होना संभव है। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य भी प्रगति में रहेंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आप कामकाज के संदर्भ में कुछ अच्छी रणनीति व योजनायें बना सकते हैं। 
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।  यदि आप किसी महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।  लेक़िन अनावश्यक धन अपव्यय संभव है। यथा संभव भ्रमण से भी परहेज़ करें।  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर रहासिल होंगे। ज़रूरी व महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते है। कीमती सामान की खरीदारी संभव है। मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक  कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। अधिकारी वर्ग व सहकर्मियों  से सहयोग मिलेगा। वायु यात्रा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेमसंबंधों में विश्वास क़ायम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा ने 26/11 मुंबई हमले के विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निगम को दिया मुंबई उत्तर मध्य का टिकट


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़ी समस्यओं का समाधान संभव है।  प्रस्तावित कर्यों में उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। सोचे व रुके हुए कार्य भी हल हो सकते हैं। यद्यपि थोड़ी बहुत भागदौड़ संभव है। दाम्पत्यजीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। 
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर उपलब्ध होंगे। रुके हुए धन की वापसी संभव है। लेक़िन जोख़िम वाले कार्य हाथ में लेने उचित न होंगे। धन का अपव्यय भी संभव है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। लाभ में वृद्धि संभव है।यदि आप जमीन-वाहन आदि की ख़रीद-बिक्री के बारे विचार बना रहे हैं, तो आज कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षित धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में होने वाले मतभेद दूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *