सुप्रभात… 21 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

शक संवत (Shaka Samvat): 1944 शुभकृत, विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2079, हेमंत ऋतु, त्रयोदशी – 22:18:45 तक, नक्षत्र (Nakshatra): विशाखा – 08:33:49 तक, अनुराधा – 30:33:26 (दिसंबर 22, 2022 को 06:33:26 बजे तक), पक्ष (Paksha): कृष्ण, योग (Yoga): धृति – 21:24:27 तक, दिन (Day): बुधवार, चन्द्र राशि (Moon Sign): वृश्चिक, चंद्रोदय (Moon Rise): 29:22:59 (दिसंबर 22, 2022 को 05:22:59 बजे), चंद्रास्त (Moon Set): 15:16:59, पौष मास, दिन की अवधि (Day Duration): 10:37:04, शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) अभिजीत (Abhijit): कोई नहीं आज का राहु काल (Rahu Kaal): 12:02:39 से 13:22:17 तक,दिशा शूला (Disha Shoola) : उत्तर

आज के दिन इन विभूतियों ने लिया था जन्म
2010 – गोपाल सिंह – राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।
1998 – तेजस्विन शंकर – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।
1966 – राजीव बजाज – बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
1938 – श्यामामणि देवी – ओडिसी शास्त्रीय संगीत की गायिका व संगीतकार हैं।
1932 – यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार।
1921 – प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती – भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
1908 – एस. आर. कांथी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1903 – भालचंद्र दिगंबर गरवारे – प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी थे। वे गरवारे समूह के संस्थापक थे।
1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।
1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1550 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
आज इनकी है पुण्यतिथि

2020 – मोतीलाल वोरा – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।
2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।
2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नति तो मिल सकती है, लेक़िन परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। आज आपको भावनाओं व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर ध्यान रखना चाहिए। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना भी उचित रहेगा।

वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। रोज़गार संबंधी योजनाओं में उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। पैसों के कारण रुके कार्य सुधरने शुरू होंगे। कामकाज के सिलसिले में अर्थपरक भ्रमण संभव है। धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।                                                    
 मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। कुछ ज़रूरी कार्य भी हल हो सकते हैं। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व निर्णय लेने में द्वंद की प्रवृत्ति रह सकती है।                                                                      
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य  पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास प्रगति में रहेंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन धन अपव्यय भी संभव है।                                                                         सिंह राशि-आज का दिन आपके सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। करियर में आज आपके लिए कुछ संभावनाएं भी बन सकती है।कामकाज के सिलसिले में भ्रमण पर जाने का योग बन सकता है। हालाँकि समय प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।                                                        
 कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे  करियर से जुड़ी योजनायें सफल होंगी। यदि आप रोज़गार सकिसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। छोटी यात्रा पर जाने का योग संभव है। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी।                                                                       तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे व रुके हुए कार्य  प्रगति में रहेंगे। हालाँकि क्रोध की अधिकता रह सकती है।
                                                                
वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती  है।                                                                           धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन आर्थिक धन अपव्यय भी संभव है।                                                                       
 मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्थाई कामकाज़ यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं  दूर होंगी। करियर संबधी समस्याओं का समाधान संभव है। रुके हुए पैसों की वापसी का अच्छा योग बन रहा है। परिजनों व मित्र पक्ष के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे। आपके उद्देश्यों की पूर्ति भी संभव है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज को लेकर अर्थपरक यात्रा का भी योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगरी में रहेंगे। विदेश संबधी योजनायें सफल होंगी। सन्तान की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून एक्सप्रेस के ट्रेक पर एक कुंतल का पत्थर, 1100 लोगों की जिंदगी पर मंडराया खतरा, रेलवे ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *