सुप्रभात…जनिए आज का पंचांग, आज के व्रत एवं त्योहार, रोजे का समय और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

6 अप्रैल 2022,बुधवार, ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 96वॉ दिन है। साल में अभी और 269 दिन बाकी है।आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा व्रत है। आज के दिन मां स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। रमजान माह का चौथा रोजा सहरी सुबह 04:45 इफ्तार 6:43 शाम

सूर्योदयः- प्रातः 05:48:00
सूर्यास्तः- सायं 06:12:00

आज का पंचांग

विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य उत्तरायण, बसन्त ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि 04:19:00 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 06:15:00 तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा देव हैं तथा मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल जी हैं।
योगः- आयुष्मान 08:36:00 तक सौभाग्य, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया या तेल खाकर निकले । शुभ गुलिक काल 10:49:00 से 12:23:00 तक, आज का राहु काल 12:23:00 से 01:58:00 तक

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
आज के दिन 1929 में राजनीतिज्ञ प्यारे लाल खंडेलवाल का जन्म हुआ था। 1931 में इसी दिन प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म हुआ था। उन्होंने 1955 में बनी देवदास फिल्म में पारो और 1975 की चर्चित फिल्म आंधी में संजीव कुमार के अपोजिट आरती देवी की भूमिका अदा की थी। 1956 में आज के ही दिन प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वैंगसरकर का जन्म हुआ था।1971 में आज के ही दिन वालीवुड के जाने माने अभिनेता संजय सूरी का जन्म हुआ था, जिन्होंने सौरी भाई
होम डिलीवरी,इंसाफ,प्लान, झंकार बीट्स,पिंजर, धूप, फ़िलहाल, दिल विल प्यार व्यार, तेरा जादू चल गया और प्यार में कभी कभी जैसी फिल्मों में काम किया था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1929 में आज के दिन हिंदी के सेवा के लिए कई काम करने वाले महाशय राजपाल का निधन हुआ था, वे लाहौर के एक आर्यसमाजी नेता, प्रकाशक एवम हिन्दीसेवी थे। उनका लाहौर में प्रकाशन संस्थान था। वह स्वयं भी विद्वान् थे। राजपाल पक्के आर्य समाजी थे और विभिन्न मतों का अपनी पुस्तकों में तार्किक ढंग से खण्डन करते थे। खण्डन-मण्डन की इसी शृंखला में उन्होने रंगीला रसूल नामक एक पुस्तक का प्रकाशन किया था। इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद से महाशय राजपाल जी पर तीन जानलेवा हमले हुए, जिसमें 6 अप्रैल, 1929 का आक्रमण राजपाल जी के लिए प्राणलेवा बना। 2001 में इसी दिन भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, किसान नेता और भारतीय राजनीति के पुरोधा चौधरी देवी लाल का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  16 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। किसी निजि परिजन के कारण आपको खुशी मिल सकती है। यदि आप सरकारी अनुदान के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
वृष राशि- आज आपके प्रास्तावित कार्य पूरे होंगे।यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी लाभप्रद यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। छोटी बहिन की तरफ से आपको खुशी मिल सकती है।
मिथुन राशि-आज आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज विचार टाल दें। बिना कारण आपकी मानसिक उलझन भी बढ़ सकती है। अतः आज आपको नियमित कार्यों पर ही केन्द्रित रहना चाहिये।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। रोजगार संबंधी रुकावटें दूर होंगी। आज आप किसी जानकार या मित्र के सहयोग से किसी बड़े को साधने में सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि-यदि आप नौकरी पेशे वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपको कार्यस्थल में बहुत ही सावधनी की आवश्कता हैं। अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार स्थल में भी विवाद की संभावना रह सकती है।
कन्या राशि-आज आपके रुके हुए काम ,पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे। खासतौर पर यदि आप रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आज आपका लक्ष्य पूरा हो सकता है।
तुला राशि-आज आपको कार्य स्थल में शान्ति और संयम के साथ रहने की आवश्यकता है। क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं को मुसीबत में डाल सकते हैं। ध/पैसों के मामले में भी काफी सोच—विचार की जरूरत है।
वृश्चिक राशि-आज आपको जीवनसाथी की तरक्की/पदोन्नति के कारण खुशी मिलने का योग बन रहा है। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं, तो आज आपको व्यापार में उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- आज के दिन आप अनावश्यक कार्यों या व्यर्थ के विवाद से उलझ सकते हैं। कार्य स्थल अथवा व्यवसाय स्थल में माहौल सौहार्द पूर्ण बनाये रखें। लेकिन इन सब कमजोरियों के बावजूद आपको अचानक धनलाभ भी हो सकता है।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। खासकर ऐसे विद्यार्थी (जो मन पसन्द, संस्थान या मनपसन्द विषय लेकर उच्च शिक्षा) में प्रवेश पाना चाहते हैं,उनके प्रयास आज सफल होंगे।
कुम्भ राशि-आज आपका किसी निजि परिवारीजन से मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं। यह भी संभव है, कि आप वाहन के कारण भी परेशान हो सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।यदि आप किसी काम को लेकर चिंतित हैं, तो आज उसका स्थाई समाधान निकलने वाला है। आप वेरोजगार हैं, तो आज के प्रयास अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  उफ ये गर्मी : गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *