सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, सुनिए मां संतोषी के भजन और पढ़िए विश्व में आज के दिन हुई घटनाएं, आज किसका है जन्मदिन और भी बहुत कुछ

आज वर्ष को 260वां दिन है। अब इस वर्ष के 105 दिन शेष है। आज वर्ष को 38वां शुक्रवार है।

सूर्योदयः- प्रातः 05:55:00 सूर्यास्तः- सायं 06:05:00

17 सितंबर 2021, शुक्रवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन,शरद ऋतुभाद्र माह शुक्ल पक्ष, तिथिः- एकादशी तिथि 08:08:00 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं । श्रवण नक्षत्र 27:36:00 तक तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। योगः- अतिगंड 20:19:57 तक तदोपरान्त सुकर्म, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 07:38:00 से 09:11:00 तक, दिशाशूलः- शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।
राहुकालः- आज का राहु काल 10:43:00 से 12:15:00 तक, तिथि का महत्वः- एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।

शुक्रवार को मां संतेाषी के इन भजनों को सुनने से मानसिक शांति मिलेगी

आज का इतिहास

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर की हत्या

नीदरलैंड के नाविक ने 17 सितंबर, 1598 को मॉरिशस की खोज की थी।
अमेरिका के बोस्टन शहर की स्थापना 17 सितंबर, 1630 को हुई थी।
कोसाब्रोमा का युद्ध 17 सितंबर, 1761 को लड़ा गया था।
यूरोपीय संसद ने 17 सितंबर, 2004 को मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।
न्यूयॉर्क में 17 सितंबर, 2011 को ‘ऑक्युपाई वॉल स्ट्रीट’ आंदोलन की शुरूआत हुई थी।
आज के ही दिन संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था मलेशिया
मलेशिया 17 सितंबर, 1957 को संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
जॉर्डन में 17 सितंबर, 1970 को गृह युद्ध की शुरूआत हुई थी।
हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन 17 सितंबर, 2006 को शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर की "ब्रदरहुड" संस्था ने आईएएस विवेक चंदेल को किया सम्मानित

जन्मदिन
भारतीय चित्रकार और बंगाल स्कूल के कार्टूनिस्ट गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म 17 सितंबर, 1867 को हुआ था।
भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म 17 सितंबर, 1879 को हुआ था।
भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक आई. के. कुमारन का जन्म 17 सितंबर, 1903 को हुआ था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था।
भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितंबर, 1986 को हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  12 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

पुण्यतिथि

अमेरिकी मानवविज्ञानी और लोकविज्ञानी रुथ बेनेडिक्ट का निधन 17 सितंबर, 1948 को हुआ था।
तमिल विद्वान, निबंधकार और कार्यकर्ता वी कल्याणसुंदरम का निधन 17 सितंबर, 1953 को हुआ था।
फैशन डिजाइनर और व्यवसायी लौरा एशले का निधन 17 सितंबर, 1985 को हुआ था।
ब्रिटिश दार्शनिक और प्रोफेसर कार्ल पॉपर का निधन 17 सितंबर, 1994 को हुआ था।
प्रसिद्ध लेखिका पाउला येट्स का निधन 17 सितंबर, 2000 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *