सुप्रभात, पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए शिव आराधना और व​ह प्रार्थना जो कभी आपने भी हाथ जोड़कर अपने स्कूल में की होगी, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

6 सितंबर 2021, सोमवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, भाद्र माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि 08:53:00 तक तदोपरान्त अमावस्या तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा अमावस्या तिथि के स्वामी पित्रदेव जी हैं। मघा 17:51:52 तक तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र,मघा के स्वामी केतु जी हैं तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र जी हैं। सिद्धि 06:00:00 तक तदोपरान्त साध्य योग, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 01:53:00 से 003:28:00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। राहुकाल 07:35:00 से 09:10:00 तक , इस तिथि में तिल का तेल तथा कांसे के पात्र में भोजन करना मना है तथा इस तिथि को रिक्ता तिथि भी कहा गया है इसलिए कोई नया कार्य और मांगलिक करना करना वर्जित है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:47:00, सूर्यास्तः- सायः 06:13:00

भगवान शिव की वंदना से करें आज के दिन की शुरूआत

आज सुबह सुबह सुनें वो प्राथनाएं जो आपने भी स्कूल में पढ़ाई के दौरान की होंगी

https://youtu.be/qptn_yhw_Ws

6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965 – ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।
2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
2008 – डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009 – चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

6 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1929 – यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।
1937 – एम. ओ. एच. फ़ारूक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  2 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

6 सितंबर को हुए निधन
2009 – हरचरण सिंह बराड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
2005 – मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1968 – इंदिरा राजे – बड़ौदा की राजकुमारी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *