सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, सुनिए सूर्य चालीसा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

सूर्योदयः- प्रातः 06:25:00
सूर्यास्तः- सायं 05:35:00

आज का पंचांग
26 दिसंबर 2021, रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, शिशिर ऋतु, पौष माह, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि 20:10:07 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 29बजकर 26 मिनट तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र है। आयुष्मान योग 10:22:07 तक तथा तदुपरांत सौभाग्य योग, शुभ गुलिक काल 02:56:00 P.M बजे से 04:13:00 PM बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। राहु काल 04:13:00 PM बजे से 05:31:00 PM तक, इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।

रविवार की प्रात: को मंगलमयी बनाएं श्रीसूर्य चालीसा के साथ

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा,आप जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई बेहतर मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।
वृष राशि- आज आपके व्यवसाय अथवा नौकरी संबंधी सभी कार्य सुधर सकते हैं। आप की रुचि हास-परिहास या मनोरंजन में  आज अधिक रह सकती है। किसी महिला के सहयोग से आपका कोई कार्य बन सकता है।
मिथुन राशि-आज आपको धन संबंधी किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। यह भी संभव है,कि आप किसी पारिवारिक विवाद उलझ जाय। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं, तो आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा नेत्र विकार बढ़ सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।आपको किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।कोई खास उपहार भी आपको मिल सकता है। आज आप जमीन, मकान या वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं।

सिंह राशि-आज आपको नियमित कार्यों पर ही ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हैं, तो आज काफी ध्यान रखने की जरूरत है। इच्छा के विरुद्ध आज आप गृह नगर या गांव से दूर भी जा सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप की वाणी मृदुल और विचार बहुत सादगीपूर्ण  रहेंगे। यदि आप कला आदि के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको आर्थिक लाभ या उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्षरत लोगों को आज सफल होने के लिए  अच्छे मौके मिल सकते 
तुला राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपको उपहार या सम्मान भी मिल सकता है। आज यदि आप नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं,तो भविष्य में परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
वृश्चिक राशि-यदि आप नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको  कार्य के प्रति गम्भीर रहने की काफी जरूरत है। आपसे कोई भूल होने की संभावना है। साथ ही क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं ही अपना काम बिगाड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन खेल : राज्यस्तरीय अंडर-19 बास्केटवॉल में सोलन रनरअप

धनु राशि-आज आपको मन की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी ,आपके मन-मस्तिष्क में नकारात्मक विचार अधिक आ सकते हैं। आप किसी विपरीत लिंगी से प्रेम सम्बन्ध भी जोड़ सकते हैं,जो आपके लिए आगे चलकर समस्या का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
मकर राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में उन्नति और पारिवारिक कार्यो से संतुष्टि मिलेगी। आज आपकी रुचि स्वादिष्ट व्यंजनों में अधिक रह सकती है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको प्रयास बढ़ाने होंगे परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज आपके रुके हुए कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। आप किसी रोग या समस्या से पीड़ित हैं, तो आज आपको बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। यदि आपकी पदोन्नति किसी कारण से लंबित है, तो आज सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है।
मीन राशि-आज आपको कार्य के प्रति काफी गम्भीर रहना होगा।आप वेबजह के काम में उलझकर  समय खराब कर सकते हैं। यदि आप किसी बड़े पद पर काम करते हैं, तो आज किसी नई योजना को लागू न करें। आज आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी नही करने चाहिए।यदि आपको कहीं साक्षात्कार आदि देना हो,तो यथा सम्भव टालने का प्रयास करें।                       

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यहां तूफान में सड़क पर गिरा चीड़ का विशाल पेड़, चपेट में आए दो लोगों की मौत

आपका दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  1 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

दीपक बल्यूटिया बोले—भाजपाई अपना रिपोर्ट कार्ड स्वयं बनाने लगे हैं, हल्द्वानी में भी फ्लॉप होगी मोदी की रैली

https://youtu.be/hTwUoo9obHc

सुमित हृदयेश बोले— हम जनता के बीच रहे इसलिए दावेदारी कर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *