सुप्रभात, पढ़ें आज का पंचांग, सुनें भगवान गणेश को प्रसन्न करने वाला भजन और देखें आज का इतिहास व बहुत कुछ और भी

7 जुलाई 2021 बुधवार,त्रयोदशी तिथि 27:22:01 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि है। सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः- सायं 06:46:00, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः उत्तरायण, ऋतुः- वर्षा ऋतु, मासः- आषाढ़ माह, पक्षः- कृष्ण पक्ष, तिथिः- त्रयोदशी तिथि 27:22:01 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, तिथि स्वामीः- त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। नक्षत्रः- रोहिणी नक्षत्र 18:19:00 तक तदोपरान्त मृग, नक्षत्र स्वामीः- रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं। गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 10:41:00 से 12:25:00 तक, दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। राहुकालः- राहुकाल 12:25:00 से 02:10:00 बजे तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में बैंगन नहीं खाना चाहिए और यह तिथि अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है।

सुबह इस वंदना को सुनने से गणेश जी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं

https://youtu.be/Ma_iUGVdR9g

आज का इतिहास

1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।

7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

यह भी पढ़ें 👉  नगर में हर चार किलोमीटर में खुल रही शराब की दुकानें, प्रदेश सरकार क्यों बनी है मौन बडा सवाल - वैभव

1656 – गुरु हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु।
1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
1922 – चंद्रशेखर वैद्य – भारतीय सिने अभिनेता थे। उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था।
1929 – ठाकुर राम लाल – हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेताओं में से एक थे।
1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।
1935 – अंशुमान सिंह – राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।
1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।
1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार
1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1914 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार
1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : मांजू विद्यालय में रेडीनेस मेले का आयोजन

7 जुलाई को हुए निधन
2011 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
1999- विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक
2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
1990 – लालडेंगा – मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।
7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1955 – भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *