सुप्रभात…आज का पंचांग, अपने मन को वश में कैसे करें, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

13 मई 2022, शुक्रवार, शुक्र प्रदोष व्रत, परशुराम जयंती,
सूर्योदयः- प्रातः 05:24:28
सूर्यास्तः- सायं 06:36:27

आज का पंचांग

विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु,वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, 17:28:07 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। हस्त नक्षत्र 13:52:21 तक तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र, हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। वज्र 15:41:12 तक तदोपरान्त सिद्धि, शुभ गुलिक काल 07:13:00 से 08:54:00 तक,शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। आज का राहु काल 10:36:00 से 12:17:00 तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।
अपने मन को वश में करने के कुछ उपाय अवश्य सुनें

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1901 में इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य का जन्म। 1905 में भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहे फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ था। 1917 में इसी दिन हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म हुआ था। 1918 में आज के दिन ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म हुआ था। 1922 में इसी दिन अमेरिकी हास्य अभिनेत्री बीट्रिस आर्थर का जन्म हुआ था। और 1956 में इसी दिन मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता कैलाश विजयवर्गीय का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथी
वर्ष 1626 में इसी दिन मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ मलिक अम्बर का निधन हुआ था। 1950 में इसी दिन जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर का निधन हुआ था। 1951 में इसी दिन लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का निधन हुआ था। 2001 में इसी दिन अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक आर. के. नारायण का निधन हुआ था और 2011 में इसी दिन प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी उलझनों वाला रह सकता है। ख़ासकर आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आप भावनाओं के वेग में अपना कोई नुकसान उठा सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आप परेशान रह सकते हैं। आज आपको निवेश या लेनदेन से भी बचना होगा। उपरोक्त सावधानी बरतने के बाद आपका दिन संतोषजनक व्यतीत होगा।

वृष राशि- आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय वर्ग के लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। इसी प्रकार जो लोग व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचाराधीन हैं,उन्हें भी कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र चलाने के बारे में विचार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा ब्रेकिंग : पहले ही दिन यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, चारों धामों में पहुंचे 45 हजार यात्री

मिथुन राशि-आज आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं, तो आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। अतिरिक्त किसी नये काम से भी आप जुड़ सकते हैं। बेरोजगार लोगों के लिए भी आज दिन उपलब्धि कारक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य निर्विवाद गति से चलते रहेंगे। लेकिन किसी कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,यदि कोई कागजी कार्यवाही करनी हो,तो बहुत ही सावधनी बरतें। अन्यथा कोई त्रुटि रह सकती है। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पेट में विकार होने की संभावना बन सकती है।
सिंह राशि-आज आपका मन अकारण अशान्त रह सकता है,अथवा किसी प्रियजन के वियोग के कारण भी आप उदास रह सकते हैं। ऐसी भी संभावना बन रही है, कि आप किसी के साथ नया भावनात्मक रिश्ता जोड़ सकते हैं। यदि आप प्रेम-प्रसंग से जुड़े हुए हैं, तो आज आप अपने प्रियतम या प्रेयसी के साथ किसी पर्यटन स्थल में जाने का, मन बना सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप पुराने व्यवसाय को नई तकनीकि के साथ जोड़ने की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको किसी परिचित या रिश्तेदार व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काम के प्रति जिम्मेदार बने रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी संस्था के साथ अनुबन्ध पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष लाभ हो सकता है। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को भी आज ख्याति या आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज आपकी रुचि धर्म और धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। युवा वर्ग के लोग आज काफी सक्रिय और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आज बन सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आपको उन्नतिकारक कुछ अच्छे मौके अवश्य मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

धनु राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।लेकिन यदि आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। बल्कि शोध संबंधी कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि कारक भी रह सकता है।
मकर राशि-आज आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और प्रगतिकारक है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है,व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए जूझ रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज भी आपका दिन सामान्य व्यतीत होगा। नये कार्यों की शुरुआत में अड़चनें आ सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी व्यवसाय हेतु घर से दूर अथवा देशान्तर जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पेट विकार से आज भी आप पीड़ित रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको विचार शक्ति भी मजबूत रखनी होगी। अन्यथा आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *