सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, मां शैलपुत्री की महिमा सुनें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

26 सितम्बर 2022, सोमवार, ,विश्व मूक बधिर दिवस, शरदीय नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती, सूर्योदय: प्रातः 06: 02: 00, सूर्यास्त: सायं 05: 58: 00,
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, शरद माह, शुक्ल पक्ष,
प्रतिपदा तिथि 27: 09: 00 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं।
हस्त नक्षत्र 30: 00: 00 तक तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र, हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं। ब्रह्मा योग 08: 00: 00 तदोपरान्त इंद्र योग,
शुभ गुलिक काल 01 42: 00पीएम से 03:12: 00 पीएम तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 07: 41: 00एएम से 09: 11: 00एएम तक, यह तिथि प्राण प्रतिष्ठा, चूड़ा कर्म व गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।

प्रथम नचरात्र के सुबह आज सुनें मां शैलपुत्री की पावन गाथा

https://youtu.be/8FvaLAbxZsc

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगोें का हुआ था जन्म
1820: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ था।
1876: भारतीय कवि, वकील, और राजनीतिज्ञ गुलाम भिक नैरंग का जन्म हुआ था।
1923: भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, और पटकथा लेखक देव आनंद का जन्म हुआ था।
1932: भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ और 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1977: भारतीय नृत्यांगना और कोरियोग्राफर उदय शंकर का निधन हुआ था।
1989: भारतीय गायक, गीतकार और निर्माता हेमंत कुमार मुखोपाध्याय का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।यद्यपि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव संभव है। लेकिन आय के साधन यथावत बने रहेंगे। पैसों की कमी अथवा अन्य कारणों से रुके हुए कार्यबनने शुरू होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलने की आज भी संभावना बन रही है। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज में आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। नवीन कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। कामकाज के सिलसिले में घर से जाने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है।लेकिन निवेश संबंधी मामलों में जल्दबाज़ी से बचना होगा। स्थाई संपत्ति संबंधी योजनायें हल होंगी। स्वरोज़गार स्थापना का भी योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हे राम… बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। वैसे तो आज आप कामकाज को लेकर सक्रिय रहेंगे,लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में मानसिक द्वन्द रह सकता है। करियर से जुड़े लोगों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। कुछ नये व उपयोगी लोगों से भी आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाने का योग भी बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। करियर में कुछ शुभ परिवर्तन भी संभव है। शासन स्तर पर रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप रचनात्मक व प्रस्तुतिकरणआदि कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। हालाँकि मन की अस्थिरता रहने व धन ख़र्च होने की संभावना भी बन रही है। है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज संतोष जनक ढंग से चलते रहेंगे। आज आपको करियर में कुछ उन्नति व प्रगतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। आय के साधनों में गत दिनों की भांति सुधार संभव है। आपको सहयोगियों व परिजनों से सहानभूति व सहयोग मिलेगा।शुभ कार्यों में धन ख़र्च हो सकता है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी-बहुत उतार-चढ़ाव से भी आपको जूझना पड़ सकता है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य अपेक्षानुसार हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरी/व्यवसाय के सिलसिले में घर से दूर जाने का योग भी बन रहा है। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्यों में पिछले दिनों की तुलना में आज अच्छी प्रगति होगी। आप स्वयं भी काफ़ी ऊर्जावान रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आज भी सहयोग। करियर सबंधी उलझे व रुके कार्यों का निस्तारण संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे।रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। कामकाज के संदर्भ में आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सहकर्मियों व अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा भी संभव है।

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव से भी आपको जूझना पड़ सकता है। यद्यपि आपके कुछ रुके हुए काम अचानक सुधरने शुरू हो सकते हैं। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रह सकती है। विशेष-आपको नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। धन प्रबंधन पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। यद्यपि बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर निर्णय लेना हो,तो जल्दबाज़ी से बचें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज संतोषजनक ढ़ंग से चलते रहेंगे। यद्यपि करियर में आज आपके लिए कुछ अच्छी उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती है। नये व्यापार से जुड़ने के योग भी बन रहे हैं। भूमि-वाहन ख़रीदने की योजनायें सफल होँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *