सुप्रभात… आज का पंचांग, रोजे का 25वां दिन, आज का दिन क्यों है विशेष और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

27 अप्रैल 2022, बुधवार, ग्रेगरियन कैलेंडर के अनुसार आज साल के 117वाँ दिन है। साल समाप्त होने को अभी 249 दिन बाकी हैं। रमजान माह का 25वां रोजा, सेहरी सुबह 04:19 बजे, इफ्तार शाम 18:56 बजे, कल सेहरी सुबह 04:18 बजे

सूर्योदयः- प्रातः 05:34:00
सूर्यास्तः- सायं 06:26:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि 24:41:02 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र 7:05:20 तक तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु जी हैं तथा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं। इंद्र 17:35:24 तक तदोपान्त वैधृति, शुभ गुलिक काल 10:40:00 A.M से 12:19:00 P.M तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहुकाल 12:19:00 P.M से 01:57:00 P.M तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।

आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
सुदंरकांड

आज इन चर्चित लोगों का है जन्मदिन
1949 – पी. सतशिवम – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
1947 – हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हैं।
1980 – प्रीति गुप्ता, भारतीय अभिनेत्री
1931 – स्वामी विश्वेशतीर्थ – हिन्दू संत और पेजावर मठ के प्रमुख थे।
1920 – मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी
1989 – निशा अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री
1912 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : पुलिस ने किया एक और अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, पंचकुला और डेराबस्सी से पकड़े गए कर्ताधर्ता, शिमला के दो युवक भी गिरफ्तार

आज इन चर्चित लोगों की है पुण्य ति​थी
2010 – हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता, ‘सेसा स्रबाना’, ‘जाजबारा’, ‘छिलका’, ‘दांडा बलुंगा’ और ‘हकीम बाबू’।
2009 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
2017 – विनोद खन्ना – प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
1998 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
1930 – टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।

आज का राशिफल
मेष राशि-आज आपका दिन वैसा तो सामान्य ही व्यतीत होगा, लेकिन यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करते हैं,तो उसमें बाधा आ सकती है। आज आपको थोड़ा शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है। इसके अतिरिक्त आज आपको धन का निवेश करने से भी बचना होगा।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी दैनिक आय/इनकम में इज़ाफ़ा हो सकता है। साथ ही आपके प्रस्तावित कार्य भी पूर्ण होंगे। आपको किसी अधिकारी या घर के किसी बड़े भाई आदि से सहयोग मिलने की भी संभावना है। यदि आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापसी के लिए प्रयास करें, प्रयास सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

मिथुन राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में अपेक्षित लाभ मिलने वाला है,आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको,व्यापार विस्तार के लिए कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए साक्षात्कार या कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो आज परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।

कर्क राशि-आज आपको किसी वस्तु-विशेष से प्रसन्नता मिलने वाली है, आप जमीन,वाहन आदि खरीदने के बारे विचार बना सकते हैं। पिता की ओर से भी आपको किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है।

सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आप स्वयं ही आज अपने काम विगाड़ सकते हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है। वर्तमान में किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज टाल देना ही उचित रहेगा।
कन्या राशि-आज आपके अधूरे काम पूरे होने वाले हैं। किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।बड़े भाई तथा ससुराल पक्ष से भी आपका कोई काम बन सकता है। तुला राशि-आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपका किसी बड़ी फर्म से व्यापारिक अनुबन्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपको आंशिक शारीरिक कष्ट रह सकता है। खासतौर पर पेट विकार की संभावना बन सकती है। सन्तान पक्ष से भी असंतोष रह सकता है। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, तो आज आपका बड़े अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कल धूमधाम से मनाई जाएगी अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जंयती

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो अच्छा है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी भी असावधानी से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मकर राशि-आज आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको छोटे भाइयों या अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिल सकता है। यह भी सम्भव है कि आप कार्य अथवा नौकरी के सिलसिले में किसी सार्थक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से परेशान हैं, तो आज आपके शत्रु परास्त होने वाले हैं। आप का पैसा कही रुका हुआ है, तो आज वापस आने वाला है। नौकरी व्यवसाय में भी आपको लाभ और उन्नति मिलने की संभावना है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको तरक्की मिलने वाली है, व्यापारी वर्ग के लिए भी आज दिन काफी शुभ रहने वाला है। आप यदि किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको ख्याति मिल सकती है। #आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *