सुप्रभात… आज का पंचांग, आज वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का अपना राशिफल

16 मई 2022, सोमवार, आज सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस है, आज 2022 में साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह इस सदी का सबसे लंबी अवधि का पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह चंद्रग्रहण सुबह 7.02 से शुरू होकर दोपहर 12.20 पर खत्म होगा।
सूर्योदयः- प्रातः 05:23:00
सूर्यास्तः- सायं 06:37:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः2079, शक संवतः 1944,सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि 09:44:16 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। विशाखा 13:18:22 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। परिघा 07:00:00 तक तदोपरान्त शिवा, शुभ गुलिक काल 01:59:00 से 03:41:03 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहु काल 07:11:00 से 08:53:00 तक, इस तिथि में घी नही खाना चाहिए यह तिथि रत्न धारण, शिल्प कार्य और आभूषण धारण करने के लिए शुभ है।

विवाह के बाद सबसे पहले कहां जाएं नवदंपति

आज जारी होंगे नीट पीजी NEET PG परीक्षा के एडमिट कार्ड
नीट पीजी प्रवेश 2022 के लिए पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार नीट पीजी एडमिट कार्ड 16 मई 2022 को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, NBE ने NEET PG एडमिट कार्ड को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in, natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
वर्ष 1857 में आज के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ और एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले आर.एन. माधोलकर का जन्म हुआ था। इसी दिन वर्ष 1931 भारतीय राजनेता व विद्वान, भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का जन्म हुआ था और इसी दिन वर्ष 1933 में प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म हुआ था।
आज के दिन हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
वर्ष 1945 में इसी दिन उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन हुआ था।और 2014 में इसी दिन भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपको वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा आप किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण विषय से सम्बंधित कोई अन्तिम निर्णय लेना भी आज उचित न होगा। किसी निजि परिजन के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं।
वृष राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आप किसी प्रतिद्वंद्वी के षड्यंत्र का शिकार भी बन सकते हैं। अतः आज आपको बड़े ही संयम के साथ रहना होगा। और नियमित कामों में ही अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा।
मिथुन राशि-आज आप वचत पूंजी का कहीं निवेश कर सकते हैं। आप की रुचि आज अध्यन और अध्यापन कार्यो में अधिक रह सकती है। यदि आप नौकरी या व्यापार करने वाले हैं, तो आज आपका दिन सामान्य ही व्यतीत होगा।
कर्क राशि-आज आप स्वयं के कार्यों से असंतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों की ओर से भी कोई चिंता आपको रह सकती है।यदि आप विद्यार्थी हैं,तो आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना होगा।
सिंह राशि-आज आप निर्णय लेने में बहुत जल्दबाज़ी कर सकते हैं। जिस कारण आपको धन की हानि भी हो सकती है।आप किसी मित्र या परिजन के साथ किसी दूरस्थ पर्यटक स्थल पर भ्रमण हेतु भी जा सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आप विभागीय काम से किसी दूसरी जगह जा सकते हैं।
कन्या राशि-आप की निर्णय शक्ति और बौद्धिक चिंतन आज बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप खेल,जिम,योग व्यायाम आदि उपकरणों के व्यापारी हैं,या इनका व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है।

तुला राशि-आज आप वाहन,वस्त्र,आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप का रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है। यदि आप किसी ऐसे काम को लेकर चिंतित हैं,जो आगे नही बढ़ रहा है,तो आज उसमें आपको कुछ अच्छे संकेत मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि- आज आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आप की रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रह सकती है। आज आप स्वयं के मान-सम्मान को लेकर भी काफी सावधान रहेंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आपको सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चाकू से वार: युवक की हत्या, गांव में बुलाकर घटना को दिया अंजाम, FIRसात लोगों पर

धनु राशि-यदि आप किसी प्रेम प्रसंग में हैं, तो आज बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अन्यथा आप बहुत बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। आज अधिक धन अपव्यय के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। किसी दूरस्थ परिजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।
मकर राशि-आज आप का दिन सामान्य रूप में ही व्यतीत होगा। यदि आप बेरोजगार हैं, और रोजगार पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,तो आज आपको किसी परिजन के सहयोग से सफलता मिलने के योग हैं।
कुम्भ राशि-यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको अपने कार्य स्थल में शालीन और सतर्क रहने की जरूरत है। अन्यथा आप प्रतिद्वन्दी व्यक्ति के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

मीन राशि-आज आप सन्तान पक्ष को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। यदि आप किसी योजना पे काम कर रहे हैं, तो उसमें आज थोड़ा व्यवधान आ सकता है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए दिन सामान्य और शुभ है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की चेतावनी के बाद हरकत में आया एन एच विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *