सुप्रभात, आज का पंचाग, शनि देव की अमृतवाणी, आज क इतिहास और भी बहुत कुछ

ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 296वॉ दिन है। साल में अभी और 69 दिन बाकी है।

विक्रम संवतः 2078, शक संवतः 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष,
तृतीया तिथि समस्त तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। कृतिका नक्षत्र 21ः 53ः31 तक तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र है। व्यतिपात योग 22ः31ः02 तक तदोपरान्त वरियन, शुभ गुलिक काल 06ः26ः00 से 07ः51ः00 बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जायें। आज का राहुकाल 09ः15ः00 बजे से 10ः40ः00 तक, तृतीया तिथि को परवल नहीं खाना चाहिए और इस तिथि में शिल्पए चूड़ा कर्मए अन्नप्राशन व गृह प्रवेश शुभ है।

शनिदेव की अमृतवाणी से आज की सुबह को बनाए मंगलमय

आज का इतिहास
मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में 1764 को पराजित हुआ।
महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कॉनवोकेशन 1850 में शुरू हुआ।
ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में 1910 में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
न्यूयार्क में लगभग 25ए000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर 1915 में प्रदर्शन किया।
जर्मन सेना ने 1922 में सैक्सनी का अधिग्रहण किया और वहाँ के सोवियत गणराज्य को कुचल दिया।
बीबीसी रेडियो ने 1922 में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने 1942 में जर्मन सेना को पराजित किया।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी मिस्र के क्षेत्र अलमैन में ब्रिटिश व जर्मन सेनाओं के 1942 में मध्य युद्ध हुआ।
नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में आजाद हिंद फौज की ष्झांसी की रानी ब्रिगेड़ष् की सिंगापुर में स्थापना की।
त्रिग्वेली (नार्वे) संण्राण् संघ के प्रथम महासचिव 1946 में नियुक्त।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में 1946 को पहली बार बैठक।
गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी पहले ऐसे दंपति थेए जिन्हें 1947 में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गयाण् उन्हें ये पुरस्कार कार्बोहाइड्रेट साइकल के सिद्धांत के लिए दिया गया था ।
हंग्री की जनता ने 1956 में पूर्व सोवियत संघ के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया।
रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को 1958 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में 1973 को टेप जारी करने पर सहमत हुए।
लेबनान में 1983 को मुसलमान संघर्षताओं द्वारा अमरीकी व फ़्रांसीसी अतिग्रहणकारियों के ठिकानों पर शहादत प्रेमी आक्रमणों में 241 अमरीकी और 58 फ़्रांसीसी सैनिक मारे गए।
चीन और जापान ने 1978 में चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
सोवियत संघ के प्रधानमंत्री अलेक्सी एन कोसीजिन ने 1980 में इस्तीफे की घोषणा की।
लीबिया एवं सीरिया द्वारा 1980 में एकीकरण की घोषणा।
हंगरी ने स्वयं को 1989 में गणराज्य घोषित किया।
हंगरी सोवियत संघ से 1989 में 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
पाकिस्तान ने 1998 में कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
जापान ने 1998 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की 2000 में उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने 2001 में मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
एप्पल ने 2001 में आईपॉड बाज़ार में उतारा
30 से 35 परमाणु बम होने की पुष्टि 2003 में की।
माओवादी हिंसा ने 2003 में नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया।
भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर 2003 में हस्ताक्षर किये।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने 2003 में अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।
विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने 2003 में न्यूयार्क से अपनी आख़िरी उड़ान भरी।
जापान में 2004 को आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दियाण्
सूडान सरकार ने 2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने 2007 में सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आरण्केण् राघवन को अपने नये सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
नया कम्पनी विधेयक 2008 को लोकसभा में पेश हुआ।
तुर्की के पूर्वी वान क्षेत्र में 2011 को आए 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप में अब तक 264 लोग मारे गए तथा 1300 लोग घायल हो गए।
23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान स्वतंत्रता सेनानी और कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा का जन्म 1778 में हुआ।
सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल का जन्म 1883 में हुआ।
श्रमिक नेता खंडू भाई देसाई का जन्म 1898 में हुआ।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का जन्म 1923 में हुआ।
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का जन्म 1937 में हुआ।
एक भारतीय उद्योगपतिए समाज सेवी और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का जन्म 1957 में हुआ।
23 अक्टूबर को हुए निधन
प्रसिद्ध कवि तुलसीदास का निधन 1623 में हुआ।
फ़्रांस के विख्यात कवि और लेखक टेनोफेल गोएटे का निधन 1872 में हुआ।
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का निधन 1962 में हुआ।
प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का निधन 1973 में हुआ।
बनारस के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का निधन 2005 में हुआ।
लोकप्रिय संगीतकार] गायक और संस्कृतिकर्मी भूपेन हज़ारिका का लंबी बीमारी के बाद 2011 में निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिरमौर के राजगढ़ में गरजे सुक्खू : लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *