1 फरवरी 2022… सुप्रभात : आज का पंचाग, बजरंगबली के भजनों से बनाएं अपनी सुबह को मंगलमय और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

1 फरवरी 2022,मंगलवार, स्नानदान की भौमवती अमावस्या/मौनी अमावस्या,माघ मास की अमावस्या का दिन भी बड़ा ही पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन नदी स्नान और दान का बड़ा महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है। इस मास को भी कार्तिक के समान पुण्य मास कहा गया है। इस दिन मौन रहकर भगवत भजन करने का महत्व है। सूर्योदयः- प्रातः 06:34:00, सूर्यास्तः- सायं 05:26:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078,शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, माघ माह, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि 11 :17:05 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। श्रवण नक्षत्र 19:44:43 तक तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र
श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव जी हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं।
व्यतिपात योग 27:08:00 तक तदोपरान्त वरियन योग, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जाएं। शुभ गुलिक काल 12:34:00 P.M से 01:56:00 P.M तक, आज का राहुकाल 03:17:00 P.M से 04:38:00 P.M तक, इस तिथि में कांसे के पात्र में भोजन करना मना है। यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।

मंगलवार की सुबह सुनें बजरंगबली हनुमान जी के ये भजन

आज का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपका बहुप्रतीक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं, तो साकारात्मक पहल करें। प्रयास सफल होंगे। आज आपका रुझान “मंत्र”जप,ध्यान आदि की ओर अधिक रह सकता है। स्थाई संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।
वृष राशि-यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने वाली है। यदि आज आप किसी काम की सुरुवात करते हैं, तो भाग्य की अनुकूलता के कारण कार्य सिद्धि की पूर्ण संभावना है। लेकिन आज कार्य स्थल छोड़कर आपको कहीं भी नही जाना चाहिए। और यदि आप सामाजिक कार्य करते हैं, तो आज जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्यों में बाधा आ सकती है। आज आपको नियमित कार्यों को ही प्रधानता देनी होगी। शारीरिक कष्ट भी आपको आज रह सकता है।
कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिलने वाला है।नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर शादी कराने का आरोपी वकील गिरफ्तार

सिंह राशि-आज आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है,यदि आप नौकरी पाने या व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल रही है। आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से पीड़ित हैं, तो आज आपका शत्रु परास्त होने वाला है।
कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों को कैसे बढ़ाया जाय,इस विषय पर चिंतन और मनन कर सकते हैं। आज आप नौकरी या व्यवसाय में सहयोग पाने हेतु किसी समर्थवान व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। सन्तान पक्ष से थोड़ा अशान्ति मिल सकती है।
तुला राशि-आज आप पारिवारिक अशान्ति के कारण चिंतित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य क्षेत्र में भी पड़ सकता है। आज आपका व्यर्थ भ्रमण भी संभव है।
वृश्चिक राशि-आज आपका कार्य के प्रति पूर्ण समर्पणभाव रहेगा। जिस कार्य को आप कर रहे हैं, उसमें अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आज किसी काम को भी शुरू करना चाहते हैं,तो अवश्य करें कार्य सिद्ध होगा। आज आपको यश,मान,सम्मान और पारितोष भी मिल सकता है।
धनु राशि-आज आपको कोई जोखिम वाला काम नही करना चाहिए। यदि आप किसी निजि कम्पनी में काम करते हैं,तो उच्चस्थ कर्मचारियों से अच्छा संवाद बनाये रखें, अन्यथा नौकरी को खतरा हो सकता है।
मकर राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।बहुत दिनों से रुके कार्य आपके आज पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति लंबित है, तो आज आपकी पदोन्नति संभव है।।
कुंभ राशि-आज आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं।
मीन राशि-आज आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी निजि परिजन के माध्यम से नौकरी या व्यापार में आपको बहुत बड़ा सहयोग मिल सकता है। यदि उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा दिशा निर्देशन प्राप्त होगा। संतान की उन्नति प्रगति से भी आपको प्रसन्नता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *