4 फरवरी 2022…सुप्रभात : आज का पंचांग, मां भगवती के भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

4 फरवरी 2022,शुक्रवार, श्रीगणेश चतुर्थी, वरद चतुर्थी, सूर्योदयः- प्रातः 06:32:00, सूर्यास्तः- सायं 05:28:00

आज का राशिफल
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, माघ माह,शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 07:11:13 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। पूर्वा भाद्रपद 15:58:31 तक तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र,पूर्वा भाद्रपद के स्वामी गुरु जी हैं तथा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि जी हैं। शिवा 18:13:29 तक तदोपरान्त सिद्ध, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। शुभ गुलिक काल 08:29: 00 A.M से 09:51:00 A.M तक, आज का राहु काल 11:13:00 A.M से 12:35:00 P.M तक, इस तिथि में परवल नही खाना चाहिए यह तिथि यात्रा, चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व ग्रह प्रवेश के लिए शुभ है।

आज सुनिए मां भगवती के भजन

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आपका दिन वैसा तो सामान्य ही व्यतीत होगा, लेकिन यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करते हैं,तो बाधा आ सकती है। कुछ शारी रिक कष्ट भी आपको रह सकता है। इसके अतिरिक्त आज आपको धन का निवेश करने से भी बचना उचित रहेगा। वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।आपके प्रस्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे,यदि आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापसी के लिए प्रयास करें, प्रयास सफल होंगे।
मिथुन राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में अपेक्षित लाभ मिलने वाला है,आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको,व्यापार विस्तार के लिए कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए साक्षात्कार या कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है, तो आज परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।
कर्क राशि-आज आपको किसी वस्तु-विशेष से प्रसन्नता मिलने वाली है, आप जमीन,वाहन आदि खरीदने के बारे विचार बना सकते हैं। पिता की ओर से भी आपको किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है।
सिंह राशि-आज आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आप स्वयं ही आज अपने काम विगाड़ सकते हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है। किसी नये काम की शुरुआत आज टाल देने होगी।
कन्या राशि-आज आपके अधूरे काम पूरे होने वाले हैं। किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।बड़े भाई तथा ससुराल पक्ष से भी आपका कोई काम बन सकता है।
तुला राशि-आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपका किसी बड़ी फर्म से व्यापारिक अनुबन्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपको आंशिक शारीरिक कष्ट रह सकता है। खासतौर पर पेट विकार की संभावना बन सकती है। सन्तान पक्ष से भी असंतोष रह सकता है। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, तो आज आपका बड़े अधिकारी से वाद;विवाद हो सकता है।
धनु राशि-आजका आपके लिए वैसे तो अच्छा है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी भी असावधानी से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मकर राशि-आज आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको छोटे भाई का सहयोग मिल सकता है, अथवा छोटे भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सफल हो सकता है। कोई सार्थक यात्रा भी आप कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-यदि आप किसी प्रतिद्वन्दी या शत्रु से परेशान हैं, तो आज आपके शत्रु परास्त होने वाले हैं। आप का पैसा कही रुका हुआ है, तो आज वापस आने वाला है। नौकरी व्यवसाय में भी आपको लाभ और उन्नति मिलने की संभावना है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको तरक्की मिलने वाली है, व्यापारी वर्ग के लिए भी आज दिन काफी शुभ रहने वाला है। आप यदि किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको ख्याति मिल सकती है।

आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  18 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *