सुप्रभात… आज का पंचांग, व्रत त्योहार और रोजे की जानकारी, आज के दिन की विशेषताएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

26 अप्रैल 2022, मंगलवार आज चेरनोबिल दिवस व विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस है। वरुथिनी एकादशी व्रत, श्री वल्लभाचार्य जयंती 2022, आज रमजान माह का 24 वां रोजा है। सेहरी सुबह 04:20 पर और इफ्तार 18:56, कल सेहरी सुबह 04:19 बजे
सूर्योदयः- प्रातः 05:34:00
सूर्यास्तः- सायं 06:26:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944,सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, कृष्ण पक्ष, एकादशी 24:48:41 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं। शतभिषा 16:56:39 तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुर देव जी हैं।
ब्रह्मा योग 19:04:33 तक तदोपरान्त इंद्र योग, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जायें। शुभ गुलिक काल 12:19:00 P.M से 01:57:00 P.M बजे तक। राहुकाल 03:36:00P.M से 05:14:00 P.M बजे तक। एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।

आज के दिन जन्मे पसिद्ध लोग
1864 – स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ था।
1892 – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक कृष्ण चन्द्र गजपति का जन्म हुआ था।
1987 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ था।

आज के दिन इन प्रसिद्द व्यक्तियों की है पुण्य तिथी
1748 – मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर का निधन हुआ था।
1920 – आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का निधन हुआ था।
1982 – प्रतिष्ठित कवि और आलोचक मलयज का निधन हुआ था।
1987 – प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) शंकर का निधन हुआ था।
2010 – राजस्थान की राज्यपाल प्रभा राव का निधन हुआ था।

चेरनोबिल दिवस
चेरनोबिल दिवस प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है। 26 अप्रैल, 1986 को यूक्रेन के प्रिपरियात शहर के चेरनोबिल पावर प्लांट में परमाणु दुर्घटना हुई थी। यह विश्व में घटित सबसे भयानक परमाणु आपदाओं में से एक थी। इसी की स्मृति में चेरनोबिल दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 अप्रैल को ‘अन्तर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मरण दिवस’ के रूप में नामित किया था। वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रभावित स्थानों को विकसित करने में कार्यक्रमों का समर्थन करने के लिए ‘इंटरनेशनल चेरनोबिल रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ लॉन्च किया था।
दरअसल यूक्रेन के चेरनोबिल में हुई परमाणु दुर्घटना को दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा माना जाता है। 1986 को आज के ​ही दिन उस एक घंटे को दुनिया कभी नहीं भूल सकेगी जब इसमें एक टरबाइन टेस्ट होना था लेकिन नतीजा कुछ और ही मिला। 26 अप्रैल, 1986 : चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट में स्थानीय बिजली के गुल होने की स्थिति को लेकर टेस्ट किया जा रहा था। कोशिश यह थी कि बिजली जाने और डीजल जेनरेटरों के चलने तक एक टर्बोजेनरेटर फीड वॉटर पम्पों को पावर दे सकता है। यह एक समान्य टेस्ट की तरह रात में शुरू हुआ।
रात 12:28 बजे : ऑपरेटर कंप्यूटर को रिप्रोग्राम करने में नाकाम रहे। इसकी वजह से रिएक्टर-4 30 फीसदी पावर पर चलता रहा। इसकी वजह से पैदा होने वाली बिजली में एक फीसदी कमी आई। रिएक्टर में सॉलिड वाटर भर गया। रिएक्टर की स्थिति अस्थिर हो गई।
रात 12:32 बजे: पावर को दोबारा मनचाहे स्तर पर लाने के लिए ऑपरेटर ने कोर से कंट्रोल रॉड्स निकाली। कोर में 26 से कम कंट्रोल रॉड्स बचीं। लेकिन ऐसा करने के बावजूद पावर सिर्फ सात फीसदी बढ़ी। इसकी वजह से ‘जेनन पॉयजनिंग इफेक्ट’ शुरू हुआ। जेनन I-135 का क्षीर्ण रूप है। I-135 न्यूट्रॉन को सोखता है। इसे पॉयजन यानी जहर कहा जाता है। I-135 परमाणु विखंडन की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करता है। सामान्य स्थिति में न्यूट्रॉन सोखने के साथ यह जलकर बहुत ज्यादा क्षीर्ण हो जाता है। लेकिन पावर लेवल 1600 मेगावॉट से नीचे आने पर I-135 जेनन में अपघटित होने लगता है।
रात 1:15 बजे: ऐसी स्थिति में रिएक्टर को ऑटोमैटिक शटिग डाउन से बचाने के लिए इमरजेंसी कोर कूलिंग सिस्टम और दूसरे सिस्टम सर्किट बंद कर दिए गए। जेनन पॉयजनिंग से बचने के लिए फिर ज्यादा कंट्रोल रॉड्स निकाली गईं। इसके बाद कोर में छह कंट्रोल रॉड्स ही बचीं। ऐसी स्थिति में जरूरत पड़ने के बावजूद रिएक्टर को तुरंत शट डाउन नहीं किया जा सकता था।
रात 1:20 बजे: सभी आठ कूलिंग पम्प लो पावर पर चलने लगे। सामान्य परिस्थितियों में छह पम्प पूरी पावर से चलते हैं। लेकिन चेरनोबिल में जारी गड़बड़ी की वजह से रिएक्टर-4 में बहुत कम सॉलिड वॉटर बचा। इस स्थिति में सॉलिड वॉटर के उबलने का खतरा पैदा हो गया।
रात 1:22 बजे: शुरुआती टेस्ट में टरबाईन ट्रिप (अचानक बंद) हो गई। इसकी वजह से आठ में से चार दोबारा सर्कुलेशन करने वाले पम्प बंद हो गए। स्क्रैम सर्किट अब भी बंद था।
रात 1:23:35 बजे: ठंडक कम पहुंचने की वजह से प्रेशर ट्यूब खाली पड़ने लगीं। परमाणु प्रतिक्रिया तेज होने लगी और अनियंत्रित ढंग से खूब भाप बनने लगी।
रात 1:23:40 बजे: आपरेटर को आशंका हुई। इस स्थिति को इमरजेंसी मानते हुए सभी कोरों में कंट्रोल रॉड्स डालने और रिएक्टर को शट डाउन करने का बटन दबाया।
रात 1:23:44 बजे: यह आखिरी कदम ही निर्णायक साबित हुआ। रिएक्टर सिस्टम में एक डिजायन संबंधी कमी थी जिस पर पहले किसी का ध्यान नहीं गया था। कंट्रोल रॉड्स के अंतिम छोर पर छह इंच की ग्रेफाइट की टिप लगी थी। यही टिप पहले कोर में गई और वहां से पानी को हटा दिया। पानी हटते ही कुछ ही सेकेंड में पावर बढ़ गई। सामान्य परिस्थितियों में इतनी पावर बढ़ने का असर बहुत कम देर तक रहता है। लेकिन चेरनोबिल का रिएक्टर नंबर चार सामान्य परिस्थितियों में नहीं चल रहा था। चार सेकेंड में पावर 100 गुना बढ़ गई। रात 1:24 बजे: जबरदस्त गर्मी की वजह से कोर टूटने लगे। ईंधन की बांधने वाले तंत्र में दरारें पड़ गईं। कंट्रोल रॉड चैनल्स का आकार गड़बड़ा गया। लगातार बन रही तेजी से भाप की वजह से स्टीम ट्यूब फट गई। कई टन भाप और पानी सीधे गर्म रिएक्टर में घुस गया। भाप के दबाव की वजह से रिएक्टर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि रिएक्टर के ऊपर सीमेंट से बनाई गई शील्ड उड़ गई। शील्ड रिएक्टर की इमारत के छत को अपने साथ उड़ाते हुए ले गया। इस बड़े सुराख से परमाणु विकिरण सीधे वायुमंडल में फैलने लगा। रात 1:28 बजे: दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
रात 2:00 बजे: रिएक्टर की छत में लगी भंयकर आग को काबू में किया गया। सुबह 5:00 बजे: ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इन कोशिशों के बावजूद ग्रेफाइट आग पकड़ गई। ग्रेफाइट की आग की वजह से रेडियोएक्टिव तत्व वातावरण में काफी ऊपर तक चले गए।
इस तरह चेरनोबिल पावर प्लांट में शुरू हुआ एक टरबाइन टेस्ट 56 मिनट के भीतर दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना में बदल गया।
विश्व बौद्धिक संपादा दिवस
हर साल 26 अप्रैल को विश्व स्तर पर World Intellectual Property Day यानि विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization) द्वारा साल 2000 में दुनिया भर में “नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिज़ाइन की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने और रोजमर्रा के जीवन पर रचनाकारों द्वारा समाज के विकास में किए गए योगदान को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है।आपका कोई पसंदीदा कार्य आज हल हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना भी बन रही है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगें। बड़े भाई बहिन की ओर से सहयोग या प्रसन्नता प्राप्त होगी।
वृष राशि- आज का दिन आपको ख़ुसी देकर जाने वाला है।यदि आप किसी कार्य की सफलता की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपकी प्रतीक्षा पूरी हो रही है। आज वेरोजगार लोगों को रोज़गार से जुड़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि-आज आपके प्रास्तावित कार्यों में रुकावटें आ सकती है। धन संबंधी समस्याओं से भी आप जूझ सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको वाणी पे भी खास नियंत्रण रखना होगा।
कर्क राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है।जिस कारण मानसिक तनाव और रक्तचाप की अधिकता रह सकती है। किसी व्यक्ति अथवा महिला विशेष से आपका भावनात्मक जुड़ाव भी हो सकता है। आज आपको निवेश या पैसों के लेनदेन से भी बचना होगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप सुख के साधनों से जुड़ी हुई किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आप प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं,तो आज सामाधान हेतु प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य तेजी से सुधरने शुरू होंगे। आज आपको मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप आर्थिक साधनों से भी जुड़ने में सफल होंगे।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लेकिन यदि आप सोचविचार के साथ योजनाबद्ध तरीके से चलते हैं, तो आप सारी विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। वृश्चिक राशि-आज आपको अनुशाशन में रहने की खास जरूरत रह सकती है। थोड़ी सी लापरवाही या असावधनी के कारण आपको कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी निजि परिजन से भी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए इस लिए खास है, कि आज आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त यदि आप व्यवसाय संबंधी कोई योजना बनाना चाहते हैं तो, आज आप अच्छी योजना में कामयाब हो सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा रहने है। आपको व्यवसाय में अपेक्षित लाभ और नौकरी में उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से ख़ुसी प्राप्त होगी। आज आपको मनपसन्द रिश्ता भी मिल सकता है। प्रास्तावित कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपके प्रास्तावित कार्य सरलतापूर्वक सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को पदोन्नति और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों को रोजगारपरक मौके मिलेंगे।
मीन राशि-आज आपको बौद्धिक रूप से काफी सजग रहना होगा। अन्यथा आप भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। मुख्यतःआज आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। स्वास्थय और धन संबंधी समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल बोर्ड: आज दोपहर 2:30 बजे जारी होगा कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *