सुप्रभात…आज का पंचांग, स्वस्थ रहने के उपाय जानें, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

30 मई 2022, सोमवार, हिंदी पत्रकारिता दिवस, देश के कई हिस्सों में वट सावित्री व्रत आज भी रखा जाएगा। शनि जयंती, और आज सोमवती अमावस्या, सूर्योदयः- प्रातः 05:16:00, सूर्यास्तः- सायं 06:44: 00

आज का पंचांग

विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष,
अमावस्या तिथि 16:59:00 तक तदोपरान्त प्रतिपदा तिथि, अमावस्या तिथि के स्वामी पित्र देव हैं तथा प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। रोहिणी नक्षत्र 24:22:38 तक, नक्षत्र स्वामीः रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं । योगः सुकर्म 23:37:00 तक। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। शुभ गुलिक काल 02:02:00 P.M से 03:45:00 P.M तक, आज का राहुकाल 07:07:00 A.M से 08:51:00 A.M तक
इस तिथि में कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए। यह तिथि पितृ कार्य और शल्य क्रिया के लिए शुभ है।

आज जानें स्वस्थ रहने के उपाय

शनि जयंती
शनिदोष से पीड़ित जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर विशेष उपाय करेंगे। इसी दिन सोमवती अमावस्या का भी शुभ संयोग बन रहा है।
सोमवती अमावस्या
सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण सोमवती अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन गरीबों को दान देने से पितृदेवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। एक ही दिन में अनेक देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए इस दिन को बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में अमावस्या तिथि आरंभ होगी। इसके अलावा इस दिन बुधादित्य, वर्धमान, सुकर्मा और केदार नाम के भी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन वृषभ राशि में सूर्य व बुध की युति होने से बुधादित्य योग नामक राजयोग बन रहा है। 30 मई को एक साथ 6 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति भी अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के अपनी स्वराशि में होने से कुंभ व मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आज इन प्रसिद्ध लोगों की है जन्मतिथि
1909 – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ था।
1947 – पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1606 – सिक्खों के पाँचवें गुरु “गुरु अर्जन देव” का निधन हुआ था।
1991 – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन हुआ था।
2000 – आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन हुआ था।
2013 – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन कुछ मानसिक उलझन रह सकती है। बहुत आवश्यक न हो तो, यात्रा करने से बचे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई प्रसन्नता दायक सूचना मिल सकती है। आज आपकी निर्णय शक्ति व चिन्तन शक्ति बहुत अच्छी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आपको आज प्रसन्नता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी और संडोली के बीच बनेंगे चार रेलवे प्लेटफार्म

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। धन/पैसों संबंधी लेनदेन में विशेष सावधानी की जरूरत है। अन्यथा धन हानि संभव है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। ख़ासकर आज आप या तो आर्थिक साधनों से जुड़ सकते हैं या फिर आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई बहिन की ओर से आपको ख़ुशी या किसी प्रकार सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी पिछली समस्या का समाधान होने वाला है, तथा उन्नतिकारक अवसर भी मिलने वाले हैं। नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि और अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहेगा। लेकिन आपको दैनिक योजनाओं के अनुरूप ही कार्य करने होंगे। अन्यथा आप बेबजह के कार्यों में लिप्त होकर समय जाया कर सकते हैं।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा संघर्षकारक रहने वाला है। आज आपको कार्य स्थल में अनपेक्षित उलझनों का सामना कर पड़ सकता है। आपकी मनोवृत्ति में भी कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको कार्य स्थल में मान-सम्मान व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा । आज आप मन पसन्द जीवन साथी का चयन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ने शुरू होंगे। आकस्मिक कुछ शुभ घटनाक्रम भी घटित हो सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो दुष्प्रभावित नही होंगे लेकिन। कुछ गलत निर्णय लेने के कारण आप असहजता महसूस कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से आप की चिंता बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त आज आपको आहार पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेकिन आज आपको समय प्रबंधन की आवश्यकता रह सकती है। अन्यथा आज आपका समय व्यर्थ के कामों में खराब हो सकता है। किसी परिजन से आपका वाद;विवाद भी आज सम्भव है।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।आपके द्वारा किये जाने वाले सभी प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कला आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपकी कला निखर कर आने वाली है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने का विचार बना रहे हैं,तो आज आपको किसी के द्वारा सहयोग या मार्गदर्शन मिल सकता है।
आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *