सुप्रभात…आज का पंचांग, आज है वरद चतुर्थी, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जाानें अपना राशिफल

4 मई 2022, बुधवार, अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस, वरद चतुर्थी, सूर्योदयः प्रातः 05:29:00, सूर्यास्तः- सायं 06:31:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष
चतुर्थी तिथि समस्त दिन, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं । मृग नक्षत्र 30:16:34 तक तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र, मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं तथा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। अतिगंड 17:05:47 तक तदोपरान्त सुकर्म, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 10:38:00 से 12:18:00 तक, आज का राहु काल 12:18:00 से 01:58:00 तक, यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।
वरद चतुर्थी पूजा विधि
आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान गणेश का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा घर या फिर घर की साफ जगह पर एक चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति या फिर तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद जल के द्वारा शुद्धिकरण कर लें। अब गणपति जी को पुष्प, माला, सिंदूर, अक्षत, दूर्वा आदि चढ़ा दें। इसके बाद भोग में लड्डू या फिर मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद जल अर्पित करने के बाद घी का दीपक, धूप जलाकर गणपति जी के मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही गणेश चालीसा का बात करते हुए विधिवत तरीके आरती कर लें। दिनभर बिना अन्न ग्रहण किए व्रत रखें। शाम को चंद्रमा निकलने से पहले फिर से गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद चंद्र देव की पूजा करने के बाद व्रत खोल लें।


आज के दिन जन्मे चर्चित लोग
1767 – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म।
1902 – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का जन्म हुआ।
1905 – भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथी
1799 – मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन।
1957 – भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन।
2008 – विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन।

राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपके मन-मस्तिष्क में रचनात्मक विचार अधिक रहेंगे। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के लिए विचाराधीन हैं, तो आज आपको किसी के द्वारा सही मार्गदर्शन मिल सकता है।यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपका स्वेच्छिक स्थानपरिवर्तन हो सकता है।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभकारक रहेगा। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आंशिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। जो लोग नौकरी व्यवसाय के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है।।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे,यदि किसी काम की आज शुरुवात करते हैं, तो वह कार्य भी नियत समयावधि में पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए शुभ ही रहेगा।लेकिन आज आपकी निर्णय शक्ति काफी कमजोर अथवा संशयात्मक रह सकती है।अतः यदि कोई महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेना हो तो,आज यथा संभव टाल देना ही उचित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  11 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। अर्थात यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आज आपको अधिक धन लाभ होने की संभावना है। और यदि आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आज आप आय के साधनों से जुड़ सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। ख़ासकर यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपकी रोजगार से जुड़ने की बहुत अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी करने वाले हैं, तो आज आपकी उन्नती और पदोन्नति की बहुत अच्छी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है कांग्रेस : जेपी नड्डा

तुला राशि-आज भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। यदि आज आप नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार देते हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। इसी प्रकार अन्य कामों में भी आपको सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : बघेरी टोल बैरियर के विरोध में ग्रामीणों को जोरदार प्रदर्शन

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे,लेकिन यदि किसी कार्य की आज शुरुआत करेंगे तो उसमें काफी अड़चनें आ सकती हैं। धनु राशि-आज आपका जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। यदि आपके बीच पहले से मतभेद हैं, तो सामंजस्य बनाने की कोशिश करें,अन्यथा टकराव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आपको जूझना पड़ सकता है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहेगा। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, और किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का निराकरण संभव है।
कुम्भ राशि-आज आप सन्तान की तरफ से चिंता में रह सकते हैं।यदि आप पहले से किसी रोग, व्याधि से पीड़ित हैं, तो आज स्वास्थ का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप विद्यार्थी हैं,तो आज कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको किसी परिजन की उन्नति से प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आपका मकान,जमीन से सम्बंधित कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसका निराकरण हो सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण विषय-वस्तु की प्राप्ति भी आज हो सकती है। आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *