सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें श्री हनुमान कथा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

08 अगस्त 2022, सोमवार, भारत छोड़ो आंदोलन, पुत्रदा एकादशी व्रत, दिवस सूर्योदयः प्रातः 05ः 28: 00
सूर्यास्तः. सायं 06: 32 5 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य दक्षिणायन, वसन्त ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। एकादशी तिथि 21: 00: 01 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं । ज्येष्ठ नक्षत्र 11: 27: 22 तक तदोपरान्त मूलनक्षत्र, ज्येष्ठ नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। वैधृति 06ः 55: 00 तक तदोपरान्त विषकुंभ, शुभ गुलिक काल 03: 47: 00 से 05: 27: 00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 05: 27: 00 से 07: 07: 00 तक, यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
आज सुनें श्री हनुमान कथा

पुत्रदा एकादशी व्रत पूजन विधि और कथा
सावन मास की पुत्रदा एकादशी का खास महत्व है। यह सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार सावन मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत आज यानी 8 अगस्त 2022 सोमवार को रखा जा रहा है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से संतान के कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही इस व्रत के प्रभाव से पुत्र की प्राप्ति होती है ऐसे में जानते हैं पुत्रदा एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त।

पूजा विधि और कथा, सावन पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त
श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत 8 अगस्त को रखा जाएगा, एकादशी तिथि का आरंभ 7 अगस्त, 2022 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है। जबकि एकादशी तिथि की समाप्ति 8 अगस्त, 2022 को सुबह 9 बजे होगी। वहीं पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 9 अगस्त, मंगलवार को सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 42 मिनट तक किया जा सकता है।
पुत्रदा एकादशी पूजा-विधि
सावन पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और उसके बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। इसके बाद हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करना अनिवार्य माना गया है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें। 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के साथ-साथ सावन सोमवार भी पड़़ रहा है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा भी करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। एकादशी व्रत में सात्विकता का खास ख्याल रखा जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। व्रत के दिन कुछ ना खाएं। एकादशी के अगले दिन ब्रह्मण भोजन कराने के बाद व्रत का पारण करें।
पुत्रदा एकादशी व्रत कथा
पद्मपुराण की कथा के अनुसार, द्वापर युग में महिष्मती पुरी का राजा महिजित बेहद शांत और धर्म प्रिय था, लेकिन उसका कोई पुत्र नहीं था। जिसको लेकर वह बहुत चिंतित रहता था। कहते हैं कि राजा के शुभचिंतकों ने यह बात महामुनि लोमेश को बताई। जिसके बाद महामुनि ने बताया कि पिछले जन्म में राजा द्वारा बहुत अत्याचार किए गए हैं। एक बार एकादशी के दिन वे दोपहर के वक्त नदी के किनारे पहुंचे। वहां एक प्यारी गाय को रोककर खुद पानी पीने लगे। राजा का यह कर्म धर्म के विपरीत था। हालांकि पूर्व जन्म के कुछ पुण्यों की वजह से राजा तो बन गए, लेकिन उस एक पाप के कारण संतान विहीन हैं। राजा के शुभचिंतकों ने महामुनि से पुत्र प्राप्त का उपाय पूछा। तब उन्होंने बताया कि सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी को विधिपूर्वक व्रत रखें और उसका पुण्य राजा को दें। ऐसा करने से निश्चित रूप से संतान की प्राप्ति होगी। महामुनि के कहने पर प्रजा ने ऐसा ही किया। प्रजा के साथ-साथ राजा ने भी एकादशी का व्रत रखा। कुछ महीनों के बाद रानी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। माना जाता है कि तभी से पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाने लगा।
आज के दिन हुआ था इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म
1904: भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिभुवन नारायण सिंह का जन्म हुआ था।
1921: भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ था।
1940: भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था।
1948: प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ था।
1949: बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ था।
1952: भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ था।
1968: भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल न्यूज: 14 करोड़ बचाने के चक्कर में हाथ से निकल गई 105 करोड़ की जमीन

आज इनकी है पुण्य तिथि
2000 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968 -1969 में अध्यक्ष रहे एस निजलिंगप्पा का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ फेरबदल की संभावना बन रही है। आप उन संभावनाओं को अपने परिश्रम से परिणाम में बदल सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहने वाला है।

वृष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज से आपको सन्तुष्टि व अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप रोजगार की स्थापना के लिए प्रयासरत हैंएतो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अथवा करियर से जुड़े लोगों के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। धनध-पैसों संबंधी कार्य हल होंगे। हालाँकि विलासिता की ओर भी आपका झुकाव रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल न्यूज: कैंची धाम पहुंचे आप के सिसोदिया और क्रिकेटर उमेश यादव

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। करियर में भी आपको कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं मिल सकती हैं। पदोन्नतिए स्थानपरिवर्तन आदि की संभावनाएं आज भी बन रही है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। आप रिश्ते के लिए प्रयासरत हैंए तो आज अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। लेक़िन पैसों के मामले में आजकल फ़ैसला लेने में बिल्कुल भी जल्दबाज़ी ना करें। और यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो बयानबाजी सोच-समझकर ही करें। कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप किसी योजना पर काम कर रहे हैंए तो उसमें भी अच्छी प्रगति होगी। आज आपके मस्तिष्क में सर्जनात्मक विचार उत्पन्न होंगे।फलस्वरूप आप कामकाज को लेकर कोई अच्छी रणनीति बना सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से आपके कार्य सुधर सकते हैं। हालाँकि मानसिक तौर पर आज भी आप शंका-आशंकाओं के घिरे रह सकते हैं। मन की मजबूती के लिए दिन को अनुकूल बनाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आपको आत्मविश्वास कायम रखना होगा चाहिए। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप उन्नतिकारक मौकों का पूरा फायदा नही ले पाएंगे। सन्तान से संबंधित धन खर्च होने की संभावना है। आपके रुके हुए कार्य दोपहर के बाद सुधरने शुरू होंगे। यदि आप किसी बड़े अधिकारी से अथवा सत्ता से जुड़े व्यक्ति से कोई काम करवाना चाहते हैं,तो दोपहर के बाद पहल करें। क्रोधपर आज भी नियंत्रण रखें। तथा अच्छी संभावनाओं को अपने पक्ष में करने हेतु .आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी.व्यवसाय से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व नियोजित यात्राऐं सफल होंगी। पैसों संबंधी उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। आपको कामकाज में कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयासरत लोगों को भी अच्छे मौके हासिल होंगे। परन्तु निजि परिजनों से आज भी मनमुटाव की संभावना बन सकती है। प्रतिकूल संभावनाओं के निराकरण हेतु ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें। या बिष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

तुला राशि.आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।करियर में कुछ फेरबदल करने के लिए एक दो दिन इंतजार करना उचित रहेगा। धन निवेश के लिए भी आज का दिन ज्यादा अच्छा नही है।कार्यस्थल में विवाद की स्थिति में आपके लिए संयम रखना जरूरी होगा। नौकरी व्यवसाय के लिए प्रयासरत लोगों के लिए भी आज का दिन उचित है।यदि आप अविवाहित हैं, तो आज आपके लिए सहकर्मी लड़केध्लड़की की तरफ से रिश्ता आ सकता है। हालाँकि क्रोध व वाणी पर आज भी नियंत्रण रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपकी सभी योजनायें सफल होंगी। शिक्षा संबंधी मामले हल होंगे। सन्तान संबंधी समस्याओं का निराकरण भी संभव है। होगा। विदेश से जुड़े मसले भी हल होंगे।आपकी करियर को लेकर आप उत्साहित व संतुष्टि का अनुभव महसूस कर सकते हैं। यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर करियर व प्रस्तावित कार्यों की प्रगति के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार, जानें माैसम पूर्वानुमान

धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नती व प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। नौकरी के लिए दिए जाने वाले साक्षात्कार अथवा प्रतियोगी परीक्षा में आपको आशानुकल परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन संबंधी बाधाएं दूर होंगी।आज भी भाग्य आपके अनुकूल रहने वाला है, अतः आपके सोचे हुए व प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लेक़िन आर्थिक मामलों में आज भी बड़ा जोखिम लेने से परहेज करें।

मकर राशि.आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।आपके स्थापित कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं धीरे.धीरे दूर होती जायेगी। हालाँकि आज भी कुछ नकारात्मक विचारों के कारण आप लाभकारी सम्भावनाओं को अपने अनुकूल बनाने में चूक कर सकते हैं। विदेश संबंधी कार्यों व दूरस्थ क्षेत्रों से जुडी व्यावसायिक गतिविधियों से आज भी आपको फायदा होने की संभावना है।

कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी.व्यवसाय से संबंधित अपेक्षाएं आज भी आपकी पूरी होंगी। आर्थिक मामलों को लेकर आने वाले अवरोध दूर होंगे। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आपके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय फलीभूत होंगे। कामकाज के संदर्भ में होने वाले भ्रमण उत्साह वर्धक होंगे। सकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है।
मीन राशि. आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। लम्बे समय से रुके हुए आपके कार्य चल हो सकते हैं।किसी पारिवारिक समस्या का हल होना भी संभव है। यदि आप लेखन व किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आपको विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है।विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। जो दम्पति बच्चा गोद लेने की संभावना तलाश रहे हैंए उन्हें आज अच्छे परिणाम संकेत मिल सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *