सुप्रभात…आज का पंचांग, चैत्र नवरात्र पर आज होगी मां कत्यायनी की पूजा, पांचवें रोजे का समय और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

7 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 97वॉ दिन है। साल में अभी और 268 दिन बाकी है। सूर्य षष्ठी व्रत, आज चैत्र नवरात्रि का छठवाँ दिन है। आज के दिन माँ दुर्गा के छठे रूप देवी कात्यायनी के स्वरूप की पूजा करते हैं। रमजान का पांचवां रोजा, सहरी 4:43 इफ्तार का समय 18:45

सूर्योदयः- प्रातः 05:,49:49
सूर्यास्तः- सायं 06:12:41

मां कात्यायनी
इस दिन माँ को विशेष रूप से शहद का भोग लगाना चाहिए। इस दिन देवी को गुलाबी रंग की चूड़ी, बिंदी, चूनर, मेहंदी आदि चढ़ाकर उनकी उपासना करें।

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944,सूर्य उत्तरायण, बसन्त ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष
तिथिः- षष्ठी तिथि 06:22:00 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि, षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। मृगशिरा नक्षत्र 10:41:00 तक तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी है। सौभाग्य योग 09:30:00 तक तदोपरान्त शोभन योग, शुभ गुलिक काल 09:14:00A.M से 10:48:00 A.M तक,गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। राहुकालः- आज का राहु काल 01:58:00 से 03:32:00 तक। इस तिथि में नीम नही खाना चाहिए यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।

आज के दिन इनका हुआ था जन्म

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है कांग्रेस : जेपी नड्डा

वर्ष 1919 में आज के दिन पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल जाकिर का जन्म हुआ था। वर्ष 1920 में सदी के महान संगीतकारों में शामिल ख्यातिलब्ध सितार वादक पंडित रविशंकर आज के ही दिन बनारस में ​हुआ था और 1942 में मशहूर अभिनेता जितेंद्र का जन्म हुआ था।

आज इनकी है पुण्य तिथि
आज के दिन 2011 में सुप्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन हो गया था। इसी दिन 2014 में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति का निधन हो गया था।

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी अर्थपरक काम की शुरुवात कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आप काफी सकारात्मक बने रहेंगे और सारी ऊर्जा काम धन्धे की तरफ केन्द्रित रखेंगे।
वृष राशि- आज आपका मन उदास और बेचैन रह सकता है।लेकिनआपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नया व्यवसाय करने या नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको कोई मौका मिल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ भी आपकी आज संभव है।

मिथुन राशि-आज आप मानसिक रूप से उत्साहित एवं बौद्धिक रूप से काफी रचनात्मक रह सकते हैं। यदि आप तकनीकी कार्य या किसी अन्य रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप स्वयं में निखार ला सकते हैं। आपको आज मान-सम्मान भी मिल सकता है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।लेकिन आलस्य के कारण आप ज्यादा उपलब्धि हासिल नही कर पायेंगे। यदि आज आप अपने कार्यों में सफलता चाहते हैं, तो मानसिक द्वंद और आलस्य छोड़ना होगा।
सिंह राशि-आज आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज स्थानपरिवर्तन भी संभव है। आज आपको धन लाभ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।लेकिन अपव्यय की भी काफी संभावना है।
कन्या राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की और व्यापार में उन्नति मिल सकती है। मित्र या जानकर व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज प्रयास सफल हो सकते हैं।
तुला राशि-आज आपको थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकता है। आपसे सम्बंधित विषय के,विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित रखना होगा। क्योंकि आज आपके कार्यों में वेबजह उलझन आने की संभावना है। आंशिक शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।
धनु राशि-यदि आपका व्यवसाय में कोई साझेदार है,तो आज विश्वास कायम रखने का प्रयास करे,अन्यथा छोटी सी बात पर भी बड़ा मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं। आज आपको कोई भी नया काम शुरू नही करना चाहिए।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ में संघर्षकारक रहने वाला है। जो लोग नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कुछ वेबजह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।लेकिन जो नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपके पेट में, विकार होने की संभावना हैं। संतान से किसी विषय को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर काम करते हैं, तो आज आपको जनता या अधीनस्थ कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विषय वस्तु का आपको सुख मिल सकता है। माता से खुशी मिल सकती है। आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं। जमीन संबंधी यदि कोई विवाद हो,आज उसके भी सुलझने के पूरे आसार हैं।
आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग :परवाणू में दो मंदिरों के बीच खैर के पेड़ से लटका मिला बीस साल के युवक का शव, यहां का था रहने वाला

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *