आगजनी…#गोपेश्वर: सिलेंडर फटा, 6 लोग झुलसे, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

गोपेश्वर। यहां मैठाणा गांव में गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। जिसमें 6 लोग झुलस गए हैं।

आसपास के लोगों ने तत्काल कोतवाली कट्रोल रूम को सूचना दी। घटना करीब साढ़े नौ बजे की है। चमोली पुलिस और फायर सर्विस गोपेश्वर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से एक ही परिवार के 6 सदस्य कैलाश चन्द, राधा देवी, पुष्पा देवी, प्रिन्स कुमार, पूजा और दृष्टि झुलस गए हैं।

जिनको तत्काल पुलिस ने निजी वाहन और 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

अगर समय पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम नहीं पहुंचती तो आसपास के घरों में आग फैलने से बड़ी जनहानि हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : वाहनों के नए सीरीज के वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन बोली शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *