हल्द्वानी ब्रेकिंग : बर्थ डे पार्टी से लौट रहे युवक से विवाद के बाद चला दी गोली, गंभीर, हमलावर गिरफ्तार

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के संगम विहार में दो युवकों का आपसी विवाद गंभीर मामले में तब्दील हो गया। एक युवक गोली लगने के बाद चिकित्सालय में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जबकि दूसरा जेल की हवा खा रहा है।


काठगोदाम थाना क्षेत्र के संगम विहार दमुवाढूंगा निवासी चंपा मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 18 जुलाई को उसका बेटा प्रदीप मौर्य दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। रात को वापस लौटते समय पड़ोस में रहने वाले किरायेदार नेम सिंह ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे बेटा घायल हो गया। चंपा मौर्या ने बताया था कि उसके बेटा प्रदीप को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई।


पुलिस के अनुसार चंपा देवी की तहरीर में मुकदमा दर्ज करके छानबीन की गई और नेम सिंह को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  समय से आगे चल रहा मानसून, अगले हफ्ते अंडमान सागर में करेगा एंट्री; 5 दिन इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *