शिविर…#हल्द्वानी: भगवान पुर में लगाया विधि साक्षरता एवं जागरूकता शिविर, कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण

हल्द्वानी। आज वार्ड 41 भगवानपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव मो. इमरान खान के निर्देश पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलवी उमा भंडारी मौजूद रहीं।

जिन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित कई जानकारियां लोगों को दीं, उन्होंने शिविर में पहुंचे कई लोगों की समस्याएं सुनी, व कई लोगों की समस्याओं का निराकरण भ्ज्ञी किया। कई लोगों की समस्या में तत्काल कार्रवाई करते हुए, उक्त समस्याओं से संबंधित विभागों से दूरभाष पर ही वार्ता करके काफी हद तक समस्या का निवारण भी किया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश ने कार्यक्रम में पहुंची उमा भंडारी, कार्यक्रम में पहुंची सभी महिलाओं व अन्य मेहमानों को धन्यवाद प्रकट किया।


कार्यक्रम में भगवानपुर बिचला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तुलसी आर्या,उमा फुलारा, गिरजा बुटीक संस्था के अध्यक्ष गीता सत्यवती, सहायिका देवकी देवी,बीना रावत,देवेंद्र सिंह, विजय कुमार,जयदेव, वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की संरक्षक कमला परगाई, अध्यक्ष लीला गोस्वामी, नीमा गोस्वामी, हेमा कांडपाल, दिशा गोस्वामी, दीपा आर्या व जानकी आर्या आदि लोग उपस्थित थे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : लालकुआं के समाज सेवी व व्यवसायी हयात सिंह कठायत का करंट की चपेट में आने से निधन

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *