हल्द्वानी…ब्रेकिंग : अतिक्रमण विरोधी अभियान की आलोचना करने वाले हल्द्वानी के विधायक सुमित और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी नजर बंद

हल्द्वानी। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की आलोचना व विरोध कर रहे हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश और नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी पुलिस ने उनके घरों में ही नजर बंद कर दिया है। उनके घरों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल विधायक के आवास संकलन के बाहर पुलिस और कांग्रेसी नेताओं की नोकझोंक चल रही है।


यह पूरा मामला नगर निगम से जुड़ा है इन दिनों नगर निगम की टीम हल्द्वानी के सड़कों से जोर शोर से अतिक्रमण अभियान चला रही है। अभी तक निगम नैनीताल रोड बरेली रोड और मंगल पड़ाव सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटा चुकी है। लेकिन आज मंगल पड़ाव स्थित मछली बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होना है। कांग्रेस के दोनों नेताओं का कहना है कि नगर निगम जानबूझ कर गरीब लोगों को निशाना बना रही है जबकि उसे समान रूप से सभी का अतिक्रमण हटाना चाहिए।

नगर निगम के सदन प्रतिपक्ष रवि जोशी ने बताया की नगर निगम की एकतरफा कार्यवाही के विरोध में उन्हें वहां पहुंचना था लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही नहीं निकलने दिया। दूसरी ओर विधायक सुमित हृदयेश के घर के बाहर भी पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया। जब वे घर से बाहर निकलने लगे तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बाहर नहीं जाने दिया।

इस खबर पर हल्द्वानी के तमाम कांग्रेसी संकलन पहुंच गए। कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक जारी है। उधर कांग्रेस के तमाम नेता संकलन में डटे हुए हैं और विधायक के साथ आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *