हल्द्वानी न्यूज : फ़िल्म बाबा नीब करौरी महाराज का प्रथम पोस्टर कैंचीधाम में रिलीज

हल्द्वानी। सावन माह के पहले दिन बाबा नीब करौली महाराज जी के जीवनी पर बन रही पहली फीचर फिल्म के प्राथमिक पोस्टर को कैंचीधाम में फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक शरद सिंह ठाकुर और निर्माता, लेखक कनक चंद द्वारा अपनी टीम और कैंचीधाम के प्रबंधक गुरुजी विनोद जोशी के साथ मिलकर बाबा नीब करौरी महाराज जी के श्री चरणों मे विधि विधान के साथ समर्पित करते हुए सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया। फिल्म की पटकथा और संवाद लेखिका कविता रायजादा जी हैं।

आज इस शुभअवसर पर भगवान माजिला, संतोष सिंह, प्रदीप साह ,सदाकांत शुक्ला अध्यक्ष कैंचीधाम, पवन मनी, राजेश मनी, स्वर्णिम सिंह आदि उपस्थित थे।

बाबा जी की यह फ़िल्म उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, भक्तजनों और शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद से निर्मित की जा रही है। फ़िल्म को बाबा जी के पुत्रों अनेग सिंह शर्मा, स्वर्गीय धर्म नारायण शर्मा, पुत्री गिरिजा भटेले, पौत्र डॉ. धनन्जय शर्मा, नाती संदीप (बॉबी), रिश्तेदार अर्जुन कुमार मिश्रा, जया प्रसादा कैंचीधाम भूमियाधार मंदिर, रबिन्द्र कु जोशी (रब्बू दा ऋषिकेश- ववनियाधाम गुजरात) डॉ. निर्मल चंद्र मूनगली हल्द्वानी, भक्तिमायी मोनीमाई के पुत्र गजेंद्र सिंह बिष्ट, भक्तिधाम नौकुचियाताल, पुत्री गोपा देवी, अशोका मल्होत्रा चर्चलेन इलाहाबाद, अतुल सिंह, सिद्धि माई के पुत्र दिनेश साह पुत्री गीता साह, चंद्रशेखर शुक्ला, विनय माथुर वृन्दावन , भानु त्यागी महाराज जी नीब करौरी धाम, स्वामी रघुनाथन सांडी महाराज, महेंद्र सिंह बिष्ट हनुमान गढ़ी नैनीताल ,पी रामदास मुम्बई- प्रदीप पाटिल खंडापुरकर, मनीष चंद, डॉ. शिल्पा ठाकुर, डॉ. सरला जादव, अधिवक्ता प्रमोद देशपांडे, हरि सिंह ठाकुर हैदराबाद, दीपा बिष्ट, लक्ष्मी कोरंगा और स्थानीय जनता ने पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ न्यूज : देवरामपुर प्राइमरी स्कूल में हल्दूचौड़ आन लाइन संस्था ने लगाया आभा व आधार कार्ड बनाने का शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *