राजनीति…#हल्द्वानी : अभी और होंगे कांग्रेस में शामिल :हरदा, प्रीतम बोले, सत्ता से बीजेपी जा रही है कांग्रेस आ रही है, भाजपा के 8 विधायक कांग्रेस करेंगे ज्वाइन!

हल्द्वानी। दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने चित परिचित चुटीले अंदाज में कहा कि अभी ये तो शुरूआत है।

आज यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य का स्वागत तो कर ही रहे हैं। जो अन्य लोग भविष्य में कांग्रेस में शामिल होंगे। उनका भी मैं एडवांस में स्वागत करता हूं। भाजपा जो कह रही थी वन—वे हैं। वह भूल जाए, भाजपा से कई लोग कांग्रेस में शामिल होकर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दलित और ​शोषित वर्ग की आवाज दबाने वाली भाजपा सत्ता से जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य कांग्रेस विचार धारा से ही ओतप्रोत थे। आज भी उन्हें एक अच्छे विधानसभाअध्यक्ष के तौर पर जाना जाता है। सूत्रों की मानेें तो पौड़ी और उत्तरकाशी सहित पहाड़ी क्षेत्र से 8 विधायक और भाजपा से कांग्रेस में जा सकते हैं। बशर्ते यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसका निर्वहन करेंगे। उनकी कोई बड़ी लालसा नहीं है। लेकिन, हरीश रावत पूर्व में कई बार कह चुके हैं।

पंजाब के बाद उत्तराखंड में दलित वर्ग का मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं। क्या वह यशपाल आर्य के लिए ​फीडिंग कर रहे थे? हरदा द्वारा यशपाल आर्य के तारीफों के पुल बांधने से तो यही लगता है। खैर यह भविष्य के गर्भ में है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  जज्बे को सलाम : उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *