हिमाचल के बेटे ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, हाई जंप में निषाद का शानदार प्रदर्शन

ऊना। एथलीट निषाद कुमार और प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दो और पदक दिला दिए। हिमाचल प्रदेश के निषाद ने ऊंची कूद में 2.04 मीटर की ऊंचाई के साथ रजत जीता। निषाद ने टोक्यो में भी 2.04 मीटर की ऊंचाई के साथ रजत पदक जीता था। वहीं, यूपी की प्रीति पाल ने टी-35 कैटेगरी की 200 मीटर दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने 30:01 सेकंड का समय निकाला। इसी पैरालंपिक में उन्होंने 100 मीटर में कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर न्यूज: कृषि विवि में 4 दिनी किसान मेले का शुभारंभ

पैरालंपिक में देश को अब तक सात पदक मिल चुके हैं। वहीं, बैडमिंटन में भी तीन रजत पदक मिलने तय हैं। निशाद कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत अंब तहसील के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निशाद कुमार को पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर समस्त देवभूमि परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला न्यूज: हनुमान चालीसा का पाठ करेगी देवभूमि संघर्ष समिति मंदिरों में आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *