हरिद्वार… #सम्मान : हरिद्वार का स्टेडियम महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना के नाम पर जाना जाएगा, खेल मंत्री ने किया लोकार्पण

हरिद्वार। यहां के नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम का नाम महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर जाना जाएगा। सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार को खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे।

रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटी वंदना कटारिया के धर्मनगरी के लोगों से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी तक उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।


इसके बाद उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण किया। साथ ही स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : महिला हेल्पलाइन में आए जीजा-साले में हाथापाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *