27 मार्च 2024, बुधवार, आज का राशिफल

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। वाणी में संयम बनाएं रखें। लोग आपकी आलोचना करेंगे। हालांकि सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेकिन पूरे दिन मन में बैचेनी बनी रहेगी।
क्या करें – लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
लोगों का सहयोग मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। मित्रों और परिचितों के साथ दिन व्यतीत हो सकता है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है।
क्या करें – स्वभाव में मृदुता लाएं।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
हर्षाेल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। इसके अलावा अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की भी संभावना है। संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। व्यापार में सफलता का योग है।
क्या करें – चीटियों को दाना दें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। परिजनों से संबंधों में सुधार होगा। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं।
क्या करें – दक्षिण दिशा में गूेहं के दाने फेंके।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
यह मत सोचे कि यह काम होगा नहीं। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। हालांकि रूपये-पैसों की दिक्कत से परेशानी हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें।
क्या करें – माता के मन्दिर में जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। समय पर निर्णय लेने की क्षमता का ह्रास होगा। दोपहर तक कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेना चाहिए।
क्या करें – क्लीन सेव रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
महत्व के कामों को कल तक के लिए स्थिगित रखना चाहिए। अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। यात्रा के लिए भी आज का दिन कष्टप्रद रह सकता है।
क्या करें – चांदी का कोई लॉकेट गले में पहनें।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के चार आरोपी नगदी, जेवर और कार के साथ गिरफ्तार

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है। इसलिए ज्यादा आशा नहीं रखें। कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। पूर्व दिशा से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संभव है कि कुछ अतिरिक्त और अचानक लाभ हो जाए।
क्या करें – बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आलस्य त्यागें तो अवश्य लाभ होगा। जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए। प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिल जायेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना है।
क्या करें – लाल धागा कलाई में बांधें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
तनाव के बावजूद समय आपके पक्ष का है। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें। आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं और अच्छे समय का लाभ उठाने का प्रयास करें।
क्या करें – किनिष्ठिका अंगुली में चांदी धारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हल्द्वानी: ओखलकांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. शेर सिंह नौलिया की पत्नी रीता नौलिया का निधन, अंतिम संस्कार कल

कुंभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
सोचे गये या योजना बनाए गये कार्यों के पूर्ण होने का दिन है। इस बात की ज्यादा संभावना बन रही है कि जिस कार्य के लिए आप पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे वह आज पूर्ण हो जाए। यात्रा से भी लाभ हो सकता है।
क्या करें – लोहे की तीन छोटी कीलें तीन दिनों के लिए पॉकेट में रखें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
दिन की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं होगी। इसलिए अपनी वाणी में सयंम रखें और कोई जोखिम का काम नहीं करे। आज ऐसा कोई सौदा नहीं करें जिसमें फायदा होने में आपको कोई शंका हो। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
क्या करें – गले में बृहस्पति का यंत्र धारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *