उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, इन फैसलों पर लगी मुहर 

देहरादून।  राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। 

धामी कैबिनेट की बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों को भत्ता, औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, वन, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए।

वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम।

गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया

एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम

15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट

वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी।

10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन

2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन।

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता।

घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी।

मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया।

पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी।

आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *