ब्रेकिंग कांगड़ा: पत्रकार विनोद भावुक के छोटे भाई अश्विनी का सड़क हादसे में निधन

नगरोटा बगवां। नामी साहित्यकार और पत्रकार विनोद भावुक के छोटे भाई अश्विनी चौधरी का निधान हो गया है। उनका छोटा बेटा सिर्फ 22 दिन का ही है। वे पत्रकारिता से भी जुड़े थे।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर से लगभग 10—12 किमी दूर एक सड़क हादसे में उनकी मॉत हो गई। लगभग 45 वर्षीय अश्विनी के की पत्नी ने 22 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।

उनका एक बड़ा बेटा भी है। वे कल एक जागरण में गए थे। आज उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। उनके निधन पर मीडिया व साहित्य जगत के कई लोगों ने शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *