सितारगंज…कोतवाल भारत सिंह ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शहरवासियों से की अपील

सितारगंज। नवनियुक्त कोतवाल भारत सिंह ने अतिक्रमणकारियों को सड़क से हटने की अपील की है। सितारगंज शहर में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण और बिना पंजीकरण के दौड़ रहे ई रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस जल्द अभियान चलाएगी। कोतवाल भारत सिंह ने ई रिक्शा चालकों को पंजीकरण और डीएल बनाने की अपील की है। जिसके बाद अपंजीकृत ई-रिक्शा सड़कों में नहीं दौड़ सकेंगे। पुलिस को संदेह है कि दूसरे राज्यों के संदिग्ध ई रिक्शा टेंपो वाहन शहर में लाए गए हैं।


शहरी क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों पर लगातार अतिक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मुख्य चौराहे से खटीमा और किच्छा मार्ग पर अतिक्रमणकारियों ने दोनों तरफ दुकानें सजा रखी है। टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन स्वामी सड़क के बीच में गाड़ियों को खड़ा करके खिसक जाते हैं। जिससे हमेशा सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। दिनभर शहरी क्षेत्र के भीतरी मार्ग में बस और भारी वाहनों का आवागमन रहता है।

सड़कों से गुजरने वाले लोग बड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम में फंसे रहते हैं। प्रशासन शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। नवनियुक्त कोतवाल भारत सिंह ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमणकारियों को सड़क से हटने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नियमों के विपरीत ई-रिक्शा वाहन दौड़ रहे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। बताया कि ई रिक्शा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने ई रिक्शा चालक के अध्यक्ष को बुलाकर पंजीकरण और डीएल बनाने के निर्देश दिए हैं।

समय सीमा पूरी होने के बाद पुलिस जल्द ही नियमों के विपरीत दौड़ रहे इस रिक्शा चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर सकती है। कोतवाल ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर नजर रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला न्यूज : रंग भेद, नस्ल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही कांग्रेस : बिंदल

इनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास मंडराने वाले शोहदों की खैर नहीं है। इसके लिए पुलिस टीम लगाकर निगरानी कराई जाएगी। जो भी स्कूलों के आसपास घूमते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर जिला कांग्रेस ने की प्रभारी व सह प्रभारियों की तैनाती,प्रमुख नेताओं से तालमेल स्थापित कर कार्य करने के निर्देश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *