कुमाऊं महोत्सव का हुआ आगाज इंडियन इंडियन आइडल और सारेगामा सहित हॉलीवुड के कलाकार भी पहुंचेंगे

अल्मोड़ा।  26 तारीख से होने वाले कुमाऊं महोत्सव को लेकर आज श्री राम संस्कृति एवं सामाजिक समिति द्वारा प्रेस वार्ता की गई।

इस दौरान बताया गया कि  कुमाऊं महोत्सव में लोकल के कलाकारों के अलावा हिमाचल दिल्ली और मुंबई से भी कलाकारों को बुलाया गया है इस बार के कुमाऊं महोत्सव में दर्शकों को कुछ अलग और कुछ नया देखने को मिलेगा। साथ ही कुमाऊं महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा 

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि  महोत्सव कुमाऊं महोत्सव अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने जा रहा है जिसमें जिसका मुख्य उद्देश्य है कि अपनी संस्कृति को हम आगे बढ़ेने और अपने कलाकारों का आगे बढ़ेने और उत्तराखंड की संस्कृति सेअन्य राज्यों में  रूबरू कराने का प्रयास है, उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लोकल  उत्तराखंड के कलाकार के साथ ही  इंडियन आइडल के सारेगामा  और हॉलीवुड के कलाकार भी  कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभा कर रहे हैं और  भी कुछ नई  प्रतियोगिताएं  साइकिल रैली और उसके अलावा मैराथन दौड़ भी रखा है और नया-नया टेस्ट इस बार  दर्शकों को मिलेगा कई सारी प्रतियोगिता इस बार के कुमाऊं महोत्सव में रखी गई है। उन्होंने नगर सहित जनपद की समस्त जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में कुमाऊं महोत्सव में आकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष राजन तिवारी खेल संयोजक हरीश कनवाल ,मुख्य संयोजक एडवोकेट शेखर लखचौरा, संरक्षक अमरनाथ नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विस्तृत समाचार …देखें शानदार तस्वीरें…वैदिक मंत्रोचार और जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *