परंपरा…#लालकुआं : हल्दूचौड़ में रामलीला का श्रीगणेश

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के रामलीला मैदान में ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट की अध्यक्षता में आचार्य उमेश गुणवंत व श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने गणेश पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया।

विधायक नवीन दुम्का ने रिबन काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। कलाकारों ने प्रथम दिन रामलीला में विष्णु ने राम का अवतार लिया।

रावण वरदान नारद मोह व रावण, कुंभकरण, विभीषण को वरदान के बाद रावण ने हिमालय को हिलाया और ऋषि मुनियों का रक्त निकालकर जनकपुरी में गाड़ा सहित कई दृश्य दिखाए गए।

अतिथियों में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा, रामलीला कमेटी के संरक्षक एन के कपिल, पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट डायरेक्टर दिशा, पूर्व प्रधान बी. डी. खोलिया, रोहित दुम्का, कौस्तुभ चंदोला, चौकी इंचार्ज तारा सिंह राणा, आप नेता दीपक पांडेय, जीवन बोरा, उमा शंकर शास्त्री, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित बिष्ट, उपाध्यक्ष सुमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमचंद दुमका, सचिव देवेंद्र तिवारी, मेला इंचार्ज कमल दुम्का, सह कोषाध्यक्ष, बंटी तिवारी, देवेश गुणवंत, उपसचिव सुरेश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष चंद्रा परगाई, गगा राणा, स्टेज इंचार्ज तारा दत्त तिवारी, उप मेला इंचार्ज विक्रम पोखरिया, प्रवीण शर्मा, अशोक जोशी, मंच संचालन सुरेश जोशी, रिंकू पाठक मेला व्यवस्थापक राजेंद्र अधिकारी, मीडिया प्रभारी कमल परवाल, गौरव पांडे, कमल रौतेला, मेला व्यवस्थापक कैलाश खोलिया, रवि मेहता, मंटू दुम्का, मुकेश खोलिया, अभिषेक जोशी, कोमल पांडे, अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  जय हो …राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *