कार्यकारिणी…#लालकुआं : नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की लालकुआं इकाई का गठन, खोलिया अध्यक्ष, गगन जोशी महामंत्री बने

लालकुआं। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की लालकुआं इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में किया गया। जिलाअध्यक्ष नैनीताल महेंद्र सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र मौर्या की उपस्थिति में हल्दूचौड़ में कुर्मांचल टाइम्स के कार्यालय में एक सादे समारोह में नए पदाधिकारियों का ऐलान किया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष धर्मानंद खोलिया, उपाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट और प्रेम सिंह दानू, महामंत्री गगन जोशी, कोषाध्यक्ष उर्बादत्त भट्ट, प्रचार/संगठन मंत्री विजय जोशी, सचिव शंकर दत्त पांडे मनोनीत किए गए। कई पत्रकारों ने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की लालकुआं इकाई में सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में हल्दूचौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया, ग्राम प्रधान बी डी खोलिया, अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। गणमान्य व्यक्तियों ने लालकुआं इकाई को शुभकामनाएं दीं।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *