राजनीति…#लखनऊ : प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की, प्रेसवार्ता में बैनर पर लिखा था लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पाने की जुगत में लगी हुई है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

यानी 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 162 से अधिक सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा के बीच में बैठी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हमने 15 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। महिलाएं टिकट के लिए आवेदन करें। हमको देश के विकास के लिए महिलाओं को आगे लाना है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, उसका थीम था, लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के हित में कांग्रेस का यह निर्णय उस पारो के कहने पर है, जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा था मैं राजनीति में आना चाहती हूं। यह निर्णय, वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी का नाम और काम लोगों के दिल और दिमाग पर दौड़ रहा : अनुराग ठाकुर

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : सुक्खू

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *