सियासत…#लखनऊ : प्रियंका गांधी हिरासत में, मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनों से जा रही थीं मिलने

लखनऊ। आगरा में चोरी के शक में पुलिस हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण की मौत का मामला सियासी माहौल गरमा गया है।

मृतक के परिजनों से मुलाकात करने आगरा जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया है।

इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हो गई। लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस लाइन ले जाया गया है।

इससे पहले प्रियंका ने ट्ववीट भी किया। उन्होंने लिखा कि ‘किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय हैंडबाल टीम के कोच मनोज ठाकुर यह उपलब्धि हासिल करने वाले बिलासपुर के पहले कोच बने

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *