हिमाचल ब्रेकिंग : हमीरपुर में भाजपा को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष एक पार्षद समेत कांग्रेस में शामिल, जलाड़ी के बीडीसी सदस्य ने भी थामा हाथ

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के भाजपा समर्थित अध्यक्ष मनोज मिन्हास और वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वीरवार को उन्होंने ठीक उस समय कांग्रेस की सदस्यता ली जब हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा की बड़ी चुनावी रैली हो रही थी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पटका पहनाकर दोनों को कांग्रेस में शामिल करवाया। इस दौरान मिन्हास ने मुख्यमंत्री सुक्खू के 15 महीने के कार्यकालबेहतरीन बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हमीरपुर शहर के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, पंकज मिन्हास, विवेक कटोच, सुतीक्ष्ण वर्मा और विकास मौजूद रहे।
दूसरी ओर नादौन ब्लॉक के जलाड़ी-चिलियां वार्ड नंबर-8 से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कुमार भी वीरवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के कार्यों की सराहना की।


मनजीत बीते चुनाव में 367 मतों से विजयी हुए थे। आरोप है कि मनजीत को भाजपा में कभी मान सममान नहीं दिया गया। इस दौरान जलाड़ी के प्रधान जगमोहन डोगरा मणी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंजयाट बाल वाटिका दो व तीन के बच्चों के लिए इंटरनेशनल ओलंपियाड आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *