दो जून 2021 , देखें आज का पंचांग, भगवान गणेश और मां जगदंबे की वंदना से बनाए आज की सुबह को शुभ, जानें आज का इतिहास

2 जून 2021, बुधवार को अष्टमी तिथि 04:55:17 तक तदोपरान्त नवमी तिथि है। अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है आज के दिन शरीर पर तेल लगाने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जाएं। बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया या तेल खाकर निकले। इस तिथि में नारियल नहीं खाना चाहिए तथा यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।
अष्टमी तिथि, सूर्योदयः- प्रातः 05:16:02, सूर्यास्तः- सायं 06:44:51, विक्रम संवतः- 2078
शक संवतः- 1943, आयनः- उत्तरायण, ऋतुः- ग्रीष्म ऋतु, मासः- ज्येष्ठ माह, पक्षः- कृष्ण पक्ष
तिथिः- अष्टमी तिथि 04:55:17 तक तदोपरान्त नवमी, नक्षत्रः- शतभिषा 05:00:19 तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र स्वामीः- शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु है। योगः- विषकुंभ 02:24:00 तक तदोपरान्त प्रीति, गुलिक कालः- शुभ गुलिक 10:35:00 से 12:19:00 तक, राहुकालः- राहु काल 12:19:00 से 02:02:00 तक

बुधवार के दिन को श्री गणेश का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन कोई भी काम शुरु करना शुभ होता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है, उन्हें बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए।

https://youtu.be/OAa5MixXahQ

मां जगदंबा की वंदना

https://youtu.be/v59FCTu8kDA

आज का इतिहास

1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 – दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
2000 – पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 – म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004 – आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2005 – भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
2006 – अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 – मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों ‘जगुआर’ व ‘लैंड’ रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका। फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज :मां शूलिनी आटो रिक्शा यूनियन का देवी जागरण आज, भंडारा कल दोपहर 12 बजे से

2 जून को जन्मे व्यक्ति
1930 – बाबूलाल गौर – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1943 – इलैयाराजा – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार तथा गायक हैं।
1951 – अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 – मणिरत्नम – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
1955 – नन्दन नीलेकणी – भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
1980 – डोला बनर्जी – तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में हुई शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, डाॅ. मल्लिका नड्डा भी उपस्थित रहीं

2 जून को हुए निधन
2004 – श्रीकांत जिचकर – भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।
1984 – विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री।
1988 – राज कपूर – भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता।
1978 – प्राण कृष्ण पारिजा – ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री धाम में दो ओर श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *