अल्मोड़ा—- महिला कांग्रेस ने पदक विजेता महिला पहलवानों के सम्मान में निकाला केंडिल मार्च करी मांग

अल्मोड़ा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की महिला अध्यक्ष नेटा डिसूजा की जंतर – मंतर पर आन्दोलन महिला पदक विजेता पहलवानों के सम्मान में ऒर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अविलम्ब गिरफ्तारी को मजबूती देने के लिए अल्मोड़ा महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में चॊघानपाटा में गाँधी मूर्ति से शहीद स्मारक पार्क होटल शिखर तक जोरदार नारेबाजी के बीच कॆंडिल मार्च निकालकर महिला पहलवानों को समर्थन दिया।

महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ- बेटी पढा़ओ के नारे पर आज शोषण से प्रभावित महिला पहलवानों का आन्दोलन खुद मोदी सरकार की करनी ऒर कथनी को प्रदर्शित कर रही हैं। देश में मोदी सरकार तानाशाही रूख से देश की जनता का शोषण करने पर उतारू हो चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि देश के गॊरव महिला पदक विजेताओं पहलवानों की माँग पर त्वरित गम्भीर होकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय।

केंडिल मार्च में पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी,प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा, जिला महिला जया जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महामंत्री गीता महरा, जिला महामंत्री तारा तिवारी, कलावती तिवारी, निर्मला काण्डपाल, हेमा हयांकी, सरस्वती रोढिया, हेमा काण्डपाल, पुष्पा पाण्डेय , दीपा जोशी, धीरा तिवारी के साथ समर्थन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, एम सी आर्या, नगर महामंत्री ( संगठन) वॆभव पाण्डेय, जिला मंत्री गजेन्द्र फर्तयाल, रोहित रॊतेला, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, मनोज बिष्ट, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, विक्रम बिष्ट, प्रदेश सॊशल मीडिया महासचिव शरद चन्द्र साह, एड. हिमाँशु मेहता, नवाज खान आदि मॊजूद

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य हुआ शुरु 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *