1 मार्च 2023 : आज का राशिफल

मेष: महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग हैं। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में व्यवस्तता बढ़ेगी।
बृषभ: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा।


मिथुन: पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। मौजूद साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।
कर्क: अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।


सिंह: संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा।


तुला: कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय।
वृश्चिक: संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।


धनु: नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा।
मकर: भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक समस्याओं के बारे में संबंधियों से खुलकर बात करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया


कुंभ: कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
मीन: भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयों से न घबराएं आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें।

यह भी पढ़ें 👉  कई वर्षों बाद मंगलवार को आई हनुमान जयंती, हनुमान मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *