मोटाहल्दू : विधायक दुम्का ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

मोटाहल्दू। बिंदुखत्ता क्षेत्र में सीसी रोड़ो व अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने किया।

जिसमें राधाबंगर हल्दूचौड़ में सीसी मार्ग का शिलान्यास, इंद्रानगर द्वितीय बिंदुखत्ता में सीसी मार्ग का लोकार्पण व संजय नगर बिंदुखत्ता में सीसी मार्ग का लोकार्पण तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला के आवास पर ऊधमसिंह नगर से नैनीताल में आई दुग्ध उत्पादक की 5 समितियों को मास्क, सैनिटाइजर, हैंड सैनिटाइजर मशीन, वितरित किए गये। शांतिनगर में सेमज्यूं देवी मंदिर परिसर के खुले पंडाल का लोकार्पण कार्यकर्म सम्पन्न हुआ।

इस दौरान मुख्य रूप से बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मंडल के महामंत्री मनोज सिंह बसनायत, यूसीडीएफ प्रतिनिधी प्रकाश आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, सोनू सुयाल, तारा जोशी, नवीन पपोला, विनोद कुमार, कमल मिश्रा, दीवान भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, कुंदन आर्या सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …सड़क हादसे में इकलौती बेटी की मौत, माता- पिता घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *