दल बदल @ मोटाहल्दू: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से पहले भाजपा को लगा करारा झटका, दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, चुनावी माहौल गरमाया

मोटाहल्दू। मिशन 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आज लालकुआं और हल्दूचौड़ से गुजरेगी। इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हल्दूचौड़ क्षेत्र में करारा झटका किया है। ग्राम तेजपुर नेगी में कई लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है, इसके साथ ही ग्राम पंचायत जयपुर बीसा के ग्राम तेजपुर नेगी डी क्लास में कई महिलाओं व पुरुषों ने गांव में विकास कार्यों की गयी उपेक्षा व कांग्रेस पार्टी की विकासपरक सोच विचार धारा में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार की।

इस मौके पर र्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला महासचिव एवं विधानसभा कार्यक्रम समन्वयक उमेश चंद्र कबडवाल, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन के कपिल, दयाकिशन कबड़वाल, जिला प्रवक्ता कैलाश चंद्र बमेटा, महिला ब्लाॅक अध्यक्ष जया कबडवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष दयाकिशन बमेटा, केशवदत्त कविदयाल, मुकेश दुर्गापाल की उपस्थिति में चंदन सिंह मनराल के नेतृत्व में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन सिंह मनराल के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ब्रेकिंग: जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *