नालागढ़ ब्रेकिंग : 40 पीस मिल कर्मचारियों ने थामा हिमाचल परिवहन मजदूर संघ का दामन, उठाई ये मांगें

नालागढ़। हिमाचल पथ परिवहन संघ नालागढ़ ने श्रमिक नेता राजन वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में 40 पीस मिल कर्मचारियों ने हिमाचल पथ परिवहन संघ नालागढ़ का दामन थामा। पीस मिल कर्मचारियों ने हिमाचल पथ परिवहन संघ के माध्यम से हिमाचल सरकार एवं परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से पॉलिसी के माध्यम से सभी पीस मिल कर्मचारियों को रेगुलर करने की जहां मांग उठाई गई।

पीस मिल कर्मचारियों में कोविड-19 के दौरान 5 कर्मियों की मौत होने को लेकर भी खासा रोष देखा जा रहा है। इस पर पीस मिल कर्मचारियों का कहना है कि कोविड-19 के दौरान 5 कर्मियों की मौत हो गई थी, जिसको लेकर ना तो परिवहन विभाग द्वारा कर्मचारियों की कोई मदद की गई और ना ही सरकार द्वारा पीस मिल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ का रण :  के एल ठाकुर पर नहीं लगा कोई आरोप, कांग्रेस उम्मीदवार की प्रवृति से सब वाकिफ : डा . बिंदल

पीस मिल कर्मचारियों ने हिमाचल पथ परिवहन संघ नालागढ़ के बैनर तले एक तो पॉलिसी के आधार पर उन्हें रेगुलर करने की और कोविड काल के दौरान मौत का शिकार हुए श्रमिकों के परिवार वालों को आर्थिक तौर पर मदद की मांग उठाई। पीस मिल कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह हिमाचल पथ परिवहन संघ के बैनर तले परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ का रण: डिप्टी सीएम के साथ आधी सरकार डटी नालागढ़ में, आधा दर्जन से ज्यादा सभाएं, लोगों से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *