नैनीताल… #शपथ: अपर आयुक्त ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई

नैनीताल। अपर आयुक्त प्रकाश चन्द्र ने शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संविधान की विस्तृत जानकारी देते हुये भारत के संविधान दिवस की शपथ दिलाई।


अपर आयुक्त ने कहा कि भीमराव आम्बेडकर को भारतीय संविधान का प्रधान वास्तुकार या निर्माता कहा जाता है। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम 1935 को माना जाता है। भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए 26 नवम्बर, 1949 को इस संविधान को अंगीकृत किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश लाल वर्मा, एसएओ तुलसी आर्या, एओ गिरीश चन्द्र आर्या, संजय सिंह खत्री, मनोज जोशी, सतीश पाण्डे के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जज्बे को सलाम : उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *