पटना…#दुखद : बेकाबू कार ने मॉनिंग वॉक कर रही चार महिलाओं को कुचला, मौत

पटना। बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह भंयकर हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया।

हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना आरा के भोजपुर की है।

मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं।

इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस स्कॉर्पियो सवार की तलाश कर रही है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  युवक ने सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया, बीमारी से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *