रामपुर बुशहर : राजा वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा शुरू, हजारों लोग उमड़े कंधा देने, ढोल नगाड़ों के साथ लोग दे रहे प्रिय राजा को विदाई

कृष शर्मा
रामपुर बुशहर।
हिमाचल के पूर्व सीएम और तत्कालीन बुशहर रियासत के राजा वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। आज दोपहर बाद ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने अपने प्रिय राजा साहब की अंतिम यात्रा निकाली। उनकी अंतिम यात्रा को रामपुर बुशहर के बाजार से होते हुए सतलुज के किनारे ले जाया जा रहा हैै। हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरूष और बच्चे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

देखें वीडियो

देर शाम तक राजा साहब की यह यात्रा अपने पूर्वजों के शमशान घाट में जाकर संपन्न होगी जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें विदाई देनके लिए शिमाला जिले के रोहड़ू, कोटखाई, ठियोग, कुल्लू के आनी, निरमंड, मंडी के बंजार और पूरे किन्नौर जिले से आम नागरिक रामपुर बुशहर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *